- Hindi News
- Local
- Punjab
- Ludhiana
- Ludhiana News If There Is A Difference In Marks During Re Checking Then Action Will Be Taken Against The Wrongdoers Fine Will Be Rs 200 For Missing Answer Book
री-चेकिंग दौरान अंकों में अंतर आया तो गलती करने वालों पर कार्रवाई, उत्तर पुस्तिका गायब होने पर 200 रुपए होगा जुर्माना
दसवीं और बारहवीं कक्षा 2020 की वार्षिक परीक्षा के मूल्यांकन के दौरान गलती होने की सूरत में सजा संबंधी पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड की ओर से हिदायत जारी की गई है। बोर्ड ने कहा है कि उत्तर पुस्तिका की री-चेकिंग के दौरान अंक के जोड़ में अंतर या किसी प्रश्न का उत्तर बिना मूल्यांकन से रह जाने की स्थिति में अगर स्टूडेंट्स के नतीजे में तबदीली होती है तो गलती करने वालो के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। अगर रिवेल्यूशन करवाने के दौरान किसी विषय के अंक में 10 प्रतिशत से अधिक फर्क आता है तो मूल्यांकन करने वाले पहले अध्यापक के विरुध अनुशासनी कार्रवाई करने संबंधी विभाग को भेजा जाएगा। मूल्यांकन के दौरान किसी भी स्तर पर उत्तर पुस्तिका गुम होने या नष्ट हो जाने की सूरत में 200 रुपए प्रति उत्तर पुस्तिका जुर्माने के तौर पर संबंधित परीक्षक/पड़ताल सहायक के सेवाफल से काटा जाएगा। बोर्ड की सजा के अलावा विभागीय कार्रवाई भी की जाएगी। मूल्यांकन के काम को गुप्त तथा पवित्रता को हर हालत में कायम रखना है। अगर किसी भी स्तर पर काम की गुप्तता भंग होती है तो संबंधित के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। मूल्यांकन का काम अहम है। इसलिए परीक्षक छुट्टी वाले दिन भी काम करेंगे। अगर कोई अध्यापक बिमारी की हालत में ड्यूटी नहीं दे सकता तो कम से कम सीएमओ स्तर का सर्टिफिकेट पेश करेगा। नेत्रहीन अध्यापक की ड्यूटी पेपर मार्किंग में न लगाई जाए। उत्तर पुस्तिका की मार्किंग करवाने के लिए 30 प्रतिशत स्टाफ एफिलेटिड स्कूलों का लगाया जाए। अगर मार्किंग एप संबंधी कोई मुशिक्ल पेश आती है तो उसे Query पोर्टल के जरिए अपलोड किया जाए तथा इसका निपटारा किया जाए।
उत्तर पुस्तिका के पैकेट ऑनलाइन मार्किंग एप के जरिए बांटे जाएंगे
मूल्यांकन केंद्र के हेड/कोआर्डिनेटर की ओर से परीक्षक के विषय से संबंधित उत्तर पुस्तिका के पैकेट मूल्यांकन करने के लिए ऑनलाइन मार्किंग एप्लीकेशन के जरिए बांटे जाएंगे। इस साल से परीक्षकों के लिए मोबाइल एप्लीकेशन भी तैयार कर दी गई है। जिसका इस्तेमाल करते हुए भी परीक्षक ऑनलाइन मार्किंग वेब एप्लीकेशन के साथ-साथ एंड्रायड मोबाइल एप्लीकेशन पर भी उपलब्ध होगी। इसका इस्तेमाल करते हुए परीक्षक मार्कस की एंट्री कर सकते है।
पीएसईबी के निर्देश : अध्यापक बिमारी के चलते डयूटी नहीं दे सकता तो सीएमओ स्तर का सर्टिफिकेट दे
परीक्षक की ओर से उत्तर पुस्तिका के मूल्यांकन करने के उपरांत मोबाइल एप्लीकेशन या ऑनलाइन वेब एप्लीकेशन में अपने सिक्योरिटी यूजर आईडी तथा पासवर्ड का इस्तेमाल करते हुए वह अलाट किए गए नंबर मोबाइल एप्लीकेशन/आनलाइन मार्किंग वेब एप्लीकेशन में दर्ज करेंगे। फाइनल सबमिशन करने के उपरांत यह बैग(नंबर) हेड एक्जामिनर के लाॅगिन में उपलब्ध होंगे तथा इस संबंधी जांचे गए बैगो की अंक सूची परीक्षकों के रेफरेंस के लिए परीक्षकों के रजिस्टर्ड इमेल आईडी पर भेज दिए जाएंगे। हेड एग्जामिनर /मुख्य परीक्षक की ओर से एप्लीकेशन का इस्तेमाल करते हुए 5 प्रतिशत उत्तर पुस्तिका जोकि उनकी ओर से जांची गई है को टिक करके ऑनलाइन दर्ज किया जाएगा। हैड एग्जामिनर की फाइनल सबमिशन उपरांत ही बैग चैकिंग अस्सिटेंट के लागिन में उपलब्ध होंगे। चेकिंग अस्सिटेंट पहले की तरह ही परीक्षकों की ओर से दर्ज किए गए अंकों का उत्तर पुस्तिका से मिलान करके सही स्थित में फाइनल सबमिशन करेंगे। जिसके बाद किसी भी तरह से संशोधन नहीं किया जाएगा।इस संबंधी संबंधित एग्जामिनर को सूचित करने की जिम्मेदारी चैकिंग अस्सिटेंट/ परीक्षा केंद्र के कोआर्डिनेटर की होगी।