पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Ludhiana
  • Ludhiana News If You Have Returned From Traveling Abroad Then Definitely Tell Your Health Department Otherwise The Police Will Call

विदेश यात्रा से लौटे हैं तो सेहत महकमे को जरूर बताएं, वरना पुलिस बुलाएगी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

कोरोना वायरस को लेकर सेहत महकमे से मिले फीडबैक के आधार पर जिला प्रशासन ने एक अलर्ट जारी किया है। शहर और आसपास के इलाकों में कोरोना के नजरिए से संवेदनशील देशों से लौटे सात लोगों की जानकारी सामने आई थी। लिहाजा उनके नाम-पतों के साथ पुलिस प्रशासन को इनकी सूची भेजी है। ताकि इनकी मेडिकल जांच करा ये तस्दीक हो सके कि इनमें से किसी में इस वायरस के लक्षण तो नहीं हैं। प्रशासन ने लोगों से इस मामले में किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपील की है। साथ ही स्पष्ट किया कि कुछ ऐसे लोगों को फॉलोअप के लिए सेहत महकमा ट्रेस नहीं कर पाया था। लिहाजा इस मामले में पुलिस प्रशासन का सहयोग लेने को कहा गया है। उन लोगों के मिलने के बाद जांच कराने पर ही स्पष्ट हो सकेगा कि उनमें से कोई सस्पेक्टेड या कंफर्म मरीज तो नहीं है।

सब-डिवीजनों में मॉक-ड्रिल मुहिम

उधर, सूबे में भी कोरोना के बढ़ते खतरे के मद्देनजर सब-डिवीजन स्तर पर मॉक-ड्रिल मुहिम भी शुरू की गई है। शुक्रवार को लुधियाना के अलावा खन्ना, समराला, रायकोट, सुधार समेत कई जगह मॉक-ड्रिल हुई। इस दौरान गांव-गांव में विदेश से लौटे लोगों की सूची लेने के अलावा डमी सस्पेक्टेड मरीज को घर से अस्पताल ले जाने की ड्रिल की गई। पूरी मुहिम की कमान संभाल रहे डिप्टी कमिश्नर प्रदीप अग्रवाल ने दावा किया कि आने वाले दिनों में अन्य जगह भी मॉक-ड्रिल कराई जाएगी।

अलर्ट दूसरे देशों से लौटे 7 लोगों को ढूंढने की पुलिस को हिदायत

एडवाइजरी

{भीड़ भाड़ वाली जगहों पर जाने से बचें {सर्दी, खांसी, जुकाम वाले से दूरी बना कर रखें {आंख, नांक, मुंह पर बार-बार हाथ न लगाएं {साबुन से अच्छी तरह से हाथ धोएं {सोशल मीडिया पर वायरल हो रही पोस्टों पर न करें यकीन
खबरें और भी हैं...