पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

महावीर एंक्लेव में गुरुदेवों की प्रतिमाओं का मंगल प्रवेश अौर चल-प्रतिष्ठा संपन्न

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

लुुुधियाना| श्रीमद् आत्म-वल्लभ समुदाय के वर्तमान गच्छाधिपति श्रुतभास्कर आचार्य भगवंत श्रीमद् विजय धर्मधुरंधर सूरीश्वर म.सा. की आज्ञानुवर्तिनी शासन ज्योति परम पूज्य साध्वी सुमति म.सा. की सुशिष्या-प्रशिष्याएं परम पूज्य साध्वी सुमनीषा म.सा. आदि ठाणा-3 की पावन निश्रा में भगवान श्री विमलनाथ जैन श्वेताम्बर मंदिर, महावीर एन्कलेव में पूज्य गुरुदेव श्रीमद् विजय र|ाकर सूरीश्वर म.सा. एवं तपागच्छ अधिष्ठायकदेव श्री माणिभद्र वीर जी की प्रतिमाओं का मंगल प्रवेश एवं चल-प्रतिष्ठा हर्षोल्लास पूर्वक संपन्न हुई। सर्वप्रथम पूज्य गुरुदेव श्रीमद् विजय र|ाकर सूरीश्वर म.सा., अधिष्ठायक देव श्री माणिभद्र वीर जी की प्रतिमाओं को रथ में विराजमान कर वरघोड़ा निकाला गया। जो भगवान महावीर स्वामी की मूर्ति महावीर एन्कलेव से होते हुये भगवान श्री विमलनाथ जैन श्वेतांबर मंदिर, महावीर एन्कलेव में पहुंचा। बैंड-बाजों के साथ भक्त गाते-बजाते मंगल मुहूर्त में पूज्य साध्वी म.सा. की निश्रा में चल प्रतिष्ठा करवाई गई। सर्वप्रथम पोंखणा विधि एवं लूण पाणि विधि करवाई गई। तत्पश्चात् गुरुदेव का अष्टप्रकारी पूजन करवाया गया। माणिभद्र वीर देव जी की पंचोपचारी पूजा करवाई गई। पूजन पश्चात परमात्मा की आरती, मंगल दीपक करवाया गया। पूज्य गुरुदेवों की आरती करवाई गई। पूज्य गुरुदेव श्रीमद् विजय र|ाकर सूरीश्वर म.सा. की प्रतिमा को भरवाने एवं प्रतिष्ठा का लाभ हरबंस लाल-विद्यावंती जैन कसूर परिवार के अशोक जैन वीना जैन, आशीष जैन-भावना जैन, मुनीष जैन-रूचिका जैन, अभिन जैन-सोम्या जैन, अनुषा जैन, नकिन जैन, श्रेय जैन, एवं तपागच्छ अधिष्ठायकदेव श्री माणिभद्र वीर जी की प्रतिमा को भरवाने एवं प्रतिष्ठा का लाभ विमला जैन एवं प्यारा लाल योगेश जैन परिवार ने प्राप्त किया। भगवान श्री विमलनाथ जैन श्वेताम्बर मंदिर ट्रस्ट के चेयरमैन अशोक जैन ने कहा कि पूज्य साध्वी सुमनीषा म.सा. आदि ठाणा विहार करके यहां पधारे हैं। उनकी पावन निश्रा में यह कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। जिसके लिये समस्त विमलनाथ जैन मंदिर ट्रस्ट उनका धन्यवाद एवं आभार प्रकट करता है।
खबरें और भी हैं...