पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

नौकरी देने की बजाय टैट पास टीचरों पर लाठियां बरसा रही सरकार: सौदागर सिंह

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

यूनियन की मीटिंग जिला प्रधान सौदागर सिंह की अगुवाई में हुई।

लुधियाना| गवर्नमेंट स्कूल टीचर्स यूनियन (पंजाब) जिला लुधियाना की मीटिंग जिला प्रधान सौदागर सिंह व सचिव प्रवीण कुमार की अगुवाई में हुई। इसमें पंजाब सरकार की ओर से बेरोजगार टैट पास अध्यापकों विशेष कर महिलाओं पर किए लाठीचार्ज की घोर निंदा की। उन्होंने कहा कि यह बेरोजगार अध्यापक पिछले कई सालों से टैट का टेस्ट पास करके इस उम्मीद में बैठे है कि पंजाब की कैप्टन सरकार उन्हें रोजगार देगी। परंतु सरकार इन अध्यापकों के लिए प्राइमरी और सेकेंडरी विभाग में लगभग 25 हजार पद भरने की बजाय बहुत कम पद भरने का इश्तिहार दिया है। जत्थेबंदी के सरपरस्त चरन सिंह सराभा तथा सचिव टहल सिंह सराभा ने मांग की कि इन बेरोजगार नौजवान अध्यापकों पर अत्याचार करने की जगह अध्यापकों की भर्ती के लिए सर्व प्रवानित नीति बनाकर सभी पद भरे जाए। जिससे बेरोजगारी को नकेल पड़ेगी। इसके अलावा नेताओं ने मांग की कि पंजाब के सभी प्राइमरी स्कूलों में प्री प्राइमरी समेत कक्षा अनुसार सात रेगुलर अध्यापकों की भर्ती की जाए। सेकेंडरी स्तर पर विषय अनुसार सभी खाली पद भरे जाए ताकि सरकारी स्कूलों में पढ़ते गरीब व पिछड़े घरों के बच्चों को गुणात्मक शिक्षा दी जा सके। उन्होंने मांग की कि बार्डर इलाके के स्कूलों के लिए अलग काडर बनाने की बजाए पंजाब के सरकारी स्कूलों के पद भरे जाए। जिससे बार्डर इलाके के स्कूलों में कोई भी पद खाली नहीं रहेगी। इस समय जगमेल सिंह, मनीष शर्मा, संजीव यादव, हरी देव, गुरमेल सिंह, रमनदीप, जोगा सिंह, नरिंदरपाल सिंह मौजूद रहे।
खबरें और भी हैं...