पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

रात 12 बजे तेज हवाओं संग हुई बारिश

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

मौसम का यू-टर्न और उस यू-टर्न में भी मौसम के अनेकों रंग एक ही दिन में देखने को मिलते रहे। बुधवार की रात और वीरवार की सुबह तक भी तेज बारिश होती रही। लेकिन सुबह जहां आसमान साफ रहा और धूप निकली। दोपहर को शहर के कुछ इलाकों में तो तेज बारिश होती रही वहीं, कुछ इलाकों में धूप खिली रही। वहीं रात 12 बजे अचानक से तेज हवाओं के साथ बिजली कड़की और फिर जोरदार बारिश होने लगी। वीरवार को अधिकतम तापमान 23.6 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान 14.4 डिग्री रहा। शुक्रवार को बादल छाने, तेज हवाएं चलने और हल्की बारिश की संभावना है।

शाम 4.00 बजे एमबीडी मॉल के पास धूप निकली तो भारत नगर चौक पर बारिश हुई।

}फूलों पर फिलहाल नहीं कोई असर: पीएयू फ्लोरीकल्चर विभाग की हेड डॉ. किरनजीत कौर ढट्ट ने बताया कि इस मौसम का फिलहाल फूलों की फसल पर कोई असर नहीं है। लेकिन अगर इस तरह का मौसम लंबा चलता है तो फूलों की फसल में फंगल बीमारियां होने का खतरा हो सकता है। पीएयू के मौसम विभाग की हेड डॉ. प्रभज्योत कौर सिद्धू ने कहा कि गेहूं की फसल पर इस बारिश का कोई प्रभाव नहीं है। क्योंकि ये हल्की और मध्यम बारिश है। जिन इलाकों में तेज हवाएं चल रही हैं। वहां कुछ प्रभाव देखने को मिल रहा है।

शुक्रवार को तेज हवाएं चलने और हल्की बारिश की संभावना
खबरें और भी हैं...