पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

आईटीसीए ने न्यू जीएसटी रिटर्न्स एंड ई इनवॉइस पर की चर्चा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

लुुुधियाना। जीएसटी के क्षेत्र में प्रैक्टिस करने वाले चार्टर्ड अकाउंटेंट्स की संस्था इनडायरेक्ट टैक्सेस कंसल्टेंट्स एसोसिएशन (आईटीसीए) ने न्यू जीएसटी रिटर्न्स एंड ई इनवॉइसिंग विषय पर मीटिंग की। मीटिंग की अगुवाई प्रधान विकास गोयल ने की। स्टडी सर्कल की मीटिंग डिस्ट्रिक्ट एक्साइज एंड टैक्सेशन ऑफिस में हुई। सीए राजीव शर्मा ने नए जीएसटी के प्रावधानों की व्याख्या की। उन्होंने बताया कि 1 अप्रैल से लागू होने वाली रिटर्न, जिसमें 5 करोड़ तक के कारोबारियों को अपने व्यवसाय के अनुसार फॉर्म सरल, सुगम और नॉर्मल फॉर्म में तिमाही रिटर्न दाखिल करने का विकल्प होगा। खुदरा दुकानदारों और छोटे व्यवसायियों के पास जीएसटी रिटर्न दाखिल करने की बहुत आसान विधि होगी। करदाताओं को महीने के दौरान और अगले महीने की 10 तारीख तक किसी भी समय अपना चालान अपलोड करने का विकल्प होगा। इस प्रक्रिया का लाभ होगा कि खरीदारों को समय पर इनपुट टैक्स क्रेडिट उपलब्ध होगा। जिससे वे चालान को लॉक कर सकते हैं और क्रेडिट के पात्र होंगे। कुछ करदाताओं द्वारा लिए जा रहे गलत इनपुट क्रेडिट की धोखाधड़ी को भी यह कम करेगा। सेक्रेटरी सीए मोहित सोई और सदस्यों ने अतिथि वक्ता का स्वागत कर धन्यवाद किया। मीटिंग में आईटीसीए के अध्यक्ष सीए विकास गोयल ने एसोसिएशन सदस्यों को जीएसटी की समस्याओं के लिए जीएसटी प्राधिकरणों को किए गए अभ्यावेदन के संबंध में अवगत कराया। सीए राजेन जैन की अध्यक्षता वाली न्यूज़ लैटर समिति के सदस्यों को धन्यवाद दिया। सेमिनार में सीए राजेश गर्ग, सीए सुमेश चितकारा, सीए अमरीश गुप्ता, सीए अशोक भाटिया, सीए समीर गुप्ता आदि विशेष तौर पर मौजूद रहे।
खबरें और भी हैं...