जसमीत ने 77.7% अंक ले यूनिवर्सिटी में पाया 7वां स्थान
एमएससी बायोटेक्नोलॉजी सेमेस्टर-1
लुधियाना| मॉडल टाउन स्थित गुरु नानक गर्ल्स कॉलेज का पंजाब यूनिवर्सिटी की ओर से घोषित एमएससी बायोटेक्नोलॉजी के पहले सेमेस्टर के परिणाम शानदार रहे। जसमीत कौर ने 77.7% अंक लेकर पंजाब यूनिवर्सिटी में सातवां अौर कॉलेज में पहला स्थान प्राप्त किय। शमा परवीन ने 68.8% अंक प्राप्त करके कॉलेज में दूसरा स्थान प्राप्त किया। ऊमा भारती ने 65.4% अंक प्राप्त करके कॉलेज में तीसरा स्थान हासिल किया।