कमलजीत सिंह को जेईएसटी में मिला 305वां रैंक
दोराहा के गुरु नानक नैशनल कालेज के स्टूडेंट कमलजीत सिंह ने जेईएसटी परीक्षा पास की है। जेईएसटी 2020 परीक्षा में देश भर से 13489 परीक्षर्थियों ने भाग लिया था जिसमें से 705 ने परीक्षा को पास किया है। गुरु नानक कालेज के कमलजीत सिंह ने भारत में से 305 रैंक हासिल किया है। उसने परीक्षा को 95.81 अंक लेकर पास किया है। कालेज पहुंचपने पर प्रिंसिपल डा. नरिंदर सिंह सिद्धू, अरूण कुमार ने कमलजीत सिंह को बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की है।