करमसर राड़ा साहिब के कांग्रेसी सरपंच पर जानलेवा हमला, केस
करमसर राड़ा साहिब के कांग्रेसी सरपंच तथा उसके चाचा पर हमलावरों ने जानलेवा हमला कर दिया। जिसमें दोनों की जान बाल बाल बची है। वारदात सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। पुलिस ने पांच के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घायलों को सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। सरपंच प्रिंस गर्ग ने बताया कि उसको एक नंबर से फ़ोन आया कि नजदीक ही स्थित बैंक ऑफ़ इंडिया की ब्रांच के पास एक एक्सीडेंट हो गया है, वह जल्दी वहां आ जाये। सरपंच के अनुसार जब वो अपने चाचा रघुबीर चंद के साथ उपरोक्त स्थान पर पंहुचा तो वहां पहले से ही घात लगाए बैठे हमलवारों ने उसके चाचा पर हमला कर दिया। जैसे ही वह उनको बचाने के लिए आगे बढ़ा तो उसपर भी तेजधार हथियारों के साथ उस पर भी हमला कर घायल कर दिया। मारपीट की घटना वहां लगे सीसीटीवी में कैद हो गई है। पुलिस ने पीड़ितों की शिकायत पर केस दर्ज किया है। डीएसपी हरदीप सिंह चीमा ने बताया कि सरपंच प्रिंस गर्ग की शिकायत पर पांच के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।