कविता कथा कारवां ने मनाया इंटरनेशनल वुमंस डे
जूडो फेडरेशन ऑफ इंडिया की ओर से सीनियर नेशनल जूडो चैंपियनशिप चंडीगढ़ में 16 से 18 मार्च तक करवाई जाएगी। इसके लिए रविवार को गुरु नानक स्टेडियम में पंजाब टीम चुनने के लिए जूडो एसोसिएशन की ओर से ट्रायल लिए गए। इसमें पंजाब से 100 खिलाड़ियों (लड़के-लड़कियां) ने हिस्सा लिया। जिला लुधियाना जूडो एसोसिएशन के टेक्निकल सेक्रेटरी सुरिंदर कुमार ने बताया कि खिलाड़ियों की रजिस्ट्रेशन सुबह 9 बजे शुरू हुई। इसमें 100 खिलाड़ियों ने रजिस्ट्रेशन करवाई। इसमें 23 लड़कियां और 77 लड़कों ने भाग लिया। ट्रायल में पटियाला, लुधियाना, बठिंडा, होशियारपुर, जालंधर, अमृतसर, मोहाली, गुरदासपुर, पीएपी से खिलाड़ी शामिल रहे। पंजाब टीम चुनने के लिए 7 कैटेगरी लड़कों में 60 किलोभार, 66 किलोभार, 73 किलोभार, 81 किलोभार, 90 किलोभार, 100 किलोभार और 100 से अधिक, इसी तरह लड़कियों में 48 किलोभार, 52 किलोभार, 57 किलोभार, 63 किलोभार, 70 किलोभार, 78 से कम और 78 से अधिक किलोभार में ट्रायल करवाए गए। इसमें खिलाड़ियों को परफॉर्मेंस को जांचा गया। ट्रायल के दौरान सुरिंदर सिंह, पंजाब पुलिस कोच कुलजिंदर सिंह, राकेश कुमार, कोच प्रवीण ठाकुर, नवजोत सिंह मोहाली, प्रेम कुमार पटियाला, जसविंदर सिंह, गुलशन सिंह बठिंडा, मीनाक्षी जालंधर और राजविंदर सिंह मौजूद रहे।
जालंधर के सबसे अधिक खिलाड़ी चुने
चैंपियनशिप के लिए पंजाब टीम चुनी गई। इसमें सबसे अधिक जालंधर के खिलाड़ी चुने गए। लड़कों में 60 किलोभार में पटियाला का शिवा कुमार, 66 किलोभार में अमृतसर का रमनदीप सिंह, 73 किलोभार में अमृतसर का रमनजीत सिंह, 81 किलोभार में जालंधर से अनमोलदीप सिंह, 90 किलोभार में जालंधर का जगतार सिंह, 100 किलोभार में जालंधर का जसविंदर सिंह और 100 से अधिक किलोभार में जालंधर का साहिल पठानिया को चुना गया। लड़कियों में 48 किलोभार में होशियारपुर की प्रियंका, 52 किलोभार में लुधियाना की अमनदीप, 57 किलोभार में जालंधर की नवरूप कौर, 63 किलोभार में जालंधर की पूजा चौधरी, 70 किलोभार में जालंधर की सोनम, 78 से कम भार में जालंधर की अनमोल और 78 से अधिक भार में जालंधर की राजविंदर कौर शामिल रही। सीनियर नेशनल जूडो चैंपियनशिप में भाग लेने वाली पंजाब टीम के साथ कुलजिंदर सिंह, नवजोत सिंह, जसविंदर सिंह और मीनाक्षी मौजूद रहेगी।
महिला वर्ग में लुधियाना की बेअंत कौर बनी विजेता
स्पोर्ट्स रिपोर्टर | लुधियाना
श्री आत्म वल्लभ जैन कॉलेज ने गुरु नानक स्टेडियम से तीसरी रन फॉर हेल्थ कराई। इसके जरिए कॉलेज के युवा क्लब ने मानव जीवन को बेहतर बनाने का प्रयास किया। डीआईजी एडमिनस्ट्रेटर गुरप्रीत सिंह तूर बतौर चीफ गेस्ट मौजूद रहे। डिपार्टमेंट ऑफ यूथ वेल्फेयर, पीयू के डायरेक्टर डॉ. निर्मल जौड़ा और सीनियर भाजपा नेता कमल चेटली गेस्ट ऑफ ऑनर रहे। मुख्यातिथि ने दौड़ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। पंजाब के विभिन्न क्षेत्रों के स्कूलों, कॉलेजों, स्वरोजगार और कॉरपोरेट क्षेत्रों के 1500 से अधिक धावकों ने सड़कों पर सफेद रंग की टी-शर्ट्स पहन कर दौड़ लगाई। नागरिकों को फिटनेस और स्वस्थ जीवन शैली अपनाने के लिए उत्साहित और प्रोत्साहित किया। जीवन में प्रत्येक व्यक्ति के लिए स्वास्थ्य सबसे मूल्यवान और कीमती चीज है। छात्रों को अपने कार्यक्रम को इस तरह से संतुलित करने की जरूरत है कि उनके स्वास्थ्य से समझौता न हो। सीनियर सीटिजन में लुधियाना के आरएस संधू, लड़कों में अमृतसर के शाम शर्मा, लड़कियों में लुधियाना की बेअंत कौर, बच्चों में ग्यासपुरा का मोहम्मद मासूम अली पहले स्थान पर रहा।
कॉलेज प्रबंध समिति के पैट्रन अश्वनी जैन, प्रधान अशोक जैन के साथ अन्य समिति सदस्य नरिंदर जैन, अविनाश जैन, संजीव जैन (टोनी), अरुण जैन (बबला), प्रो. एचआर सैनी, प्रिंसिपल प्रो.ऋषिकेश ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से हम लोगों को सेहत के प्रति जागरूक कर सकते हैं।
डरें नहीं, समाधान के
विकल्प तैयार रखें
भा रत की पहली कोरोना वायरस की मरीज, त्रिस्सूर की रहने वाली लड़की अब भी उस कठिन परीक्षा को भूली नहीं है, जो जनवरी में शुरू हुई थी। लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि वह अपनी पढ़ाई को नजरअंदाज कर रही है। वास्तव में वह सुबह और भी जल्दी उठती है, ताकि कॉमन ग्लोबल टाइम के मुताबिक दिन शुरू कर सके। आजकल वह हफ्ते के पांच दिन सुबह 5.30 बजे से अपनी कक्षाओं में व्यस्त रहती है। यह 20 वर्षीय मेडिकल स्टूडेंट ऑनलाइन अपने चीनी शिक्षक से संपर्क करती है। दुनियाभर से उसके सहपाठी भी उसके साथ जुड़कर, सेमेस्टर कोर्स की पढ़ाई मिल-जुलकर कर रहे हैं।
कोरोना वायरस फैलने की शुरुआत चीन के वुहान में हुई थी। इसी शहर में उसका मेडिकल कॉलेज कैंपस है, जिसे वायरस के खौफ के चलते उसके जाने के कुछ ही घंटों बाद बंद कर दिया गया था। यह डर इतना ज्यादा और इतनी दूर तक फैल गया है कि पुणे का एक सीबीएसई स्कूल वर्चुअल क्लासरूम की तैयारी कर रहा है। हर कोई चाहता है कि स्थिति खराब न हो, लेकिन अगर होती है तो स्कूल माता-पिता को वाट्सएप पर वीडियोज भेजेगा। और पैरेंट्स ने इस कदम का स्वागत किया है।
अभी शायद ज्यादा घबराने की स्थिति नहीं आई है। लेकिन देशभर में स्कूल धीरे-धीरे कोरोना वायरस को लेकर तैयारी कर रहे हैं। कई स्कूलों ने साफ-सफाई से जुड़े नियम जारी कर दिए हैं और सुबह की असेंबली बंद कर दी है। पुणे में स्कूलों की एक शृंखला, सीबीएसई से संबंद्ध आर्यन्स वर्ल्ड स्कूल है, जिसकी शहर में नौ शाखाएं हैं। अगर कोरोना की वजह से स्थितियां और खराब होती हैं, तो इसके लिए स्कूल वर्चुअल क्लासरूम तैयार कर रहा है।
कुछ स्कूलों ने बच्चों से एन-95 मास्क पहनने और अपने साथ एल्कोहल बेस्ड सैनिटाइजर रखने को कहा है। कुछ स्कूलों ने स्टाफ को प्रशिक्षित कर फ्लू के लक्षण वाले बच्चों की पहचान करने का काम दिया है। ज्यादातर स्कूल प्रशासन यह समझ रहे हैं कि कोई भी भीड़ वाला समारोह आयोजित करने से बचना है। लेकिन आर्यन्स स्कूल शृंखला इससे एक कदम आगे है। उन्होंने इस महामारी को देखते हुए प्राइमरी सेक्शन की परीक्षाओं को मार्च में करवाने का फैसला लिया है, जो आमतौर पर अप्रैल में होती हैं। उन्होंने शैक्षणिक सत्र खत्म होने के बाद मिलने वाला ब्रेक भी रद्द कर अगले शैक्षणिक सत्र के लिए 16 मार्च से ही कक्षाएं शुरू करने का फैसला लिया है। वे ऐसा इसलिए कर रहे हैं क्योंकि उन्हें लगता है कि वायरस का संकट और बड़ा होने की आशंका के चलते अप्रैल में स्कूल बंद रखने पड़ सकते हैं। ये सारे परिवर्तन इस बात को सुनिश्चित करने के लिए हैं कि स्कूल को शैक्षणिक प्रतिबद्धता से समझौता न करना पड़े।
अगर कोरोनावायरस के खतरे की वजह से स्कूल के दिनों को और ज्यादा कम करना पड़ा, तो स्कूल प्रबंधन लॉन्ग-डिस्टेंस एजुकेशन की संभावना पर भी गंभीरता से विचार कर रहा है। इस स्थिति में स्कूल वीडियो स्ट्रीम करने या शिक्षकों द्वारा उनके सिलेबस की वर्चुअल क्लासेस पैरेंट्स को वाट्सएप के जरिए भेजने के लिए पूरी तरह तैयार है। उनका उद्देश्य है कि वायरस की वजह से छात्रों की पढ़ाई न छूटे। शिक्षक भी सहमत हैं कि यह पहले से ही मौजूद स्मार्ट क्लासरूम्स को विस्तार देने का काम है। वे उनके स्मार्ट क्लासरूम्स की लिंक पैरेंट्स के साथ साझा करेंगे, जिससे छात्रों को मदद मिलेगी। इसके साथ शिक्षक मार्च में ज्यादा से ज्यादा वीकेंड्स पर काम कर रहे हैं, ताकि वह सिलेबस पूरा हो सके, जिसे गर्मी की छुट्टियों से पहले पूरा करना जरूरी होता है।
स्मार्ट क्लासरूम्स के अलावा जहां पहले से ही हर क्लास के लिए मॉड्यूल्स उपलब्ध हैं, आर्यन्स स्कूल सेकेंडरी क्लासेस को ध्यान में रखते हुए छोटे-छोटे वीडियोज भी बनाएगा, ताकि छात्रों के पास अपने पाठ दोहराने के लिए भी सामग्री उपलब्ध हो सके। माता-पिता स्कूल द्वारा उठाए जा रहे इन एहतियाती कदमों की सराहना कर रहे हैं। छात्र क्लास में जाएं, इसकी बजाय क्लास बच्चों के घर पर आ जाए, यह सुनिश्चित करने के लिए स्कूल द्वारा तकनीक में किए जा रहे निवेश की भी सराहना की जा रही है।
फंडा यह है कि बेवजह ज्यादा घबराने की जरूरत नहीं है, लेकिन समस्या बढ़ने की आशंका को देखते हुए वैकल्पिक व्यवस्थाओं के रूप में प्लान बी या प्लान सी तैयार रखने में भी कोई बुराई नहीं है।
लाइव डीजे, फैशन फ्लैश मॉब का महिलाओं ने लिया लुत्फ
लुधियाना|लाइव डीजे, फैशन टॉक, फैशन मॉब, डांस मॉब कुछ एेसा ही नजारा रहा वुमन इंपावरमेंट प्रोग्राम का। ईडब्ल्यू कंपनी द्वारा आयोजित कार्यक्रम में महिलाओं के लिए महिलाओं द्वारा खास प्रोग्राम पेश किए गए। डीजे साहिबा ने अपने म्यूजिक से सभी का मनोरंजन किया। निधि जैन, ज्योति बंसल, स्तुवि जैन द्वारा फैशन फ्लैश मॉब पेश किया गया। बिंदिया सूद ने शेक द लैग मॉब शो में मौजूद लोगों को नाचने के लिए मजबूर किया। इस मौके पर कई तरह की गेम्स भी आयोजित की गई जिसमें सभी ने हिस्सा लिया।
ट्रायल के दौरान पंजाब टीम में चुने गए 14 खिलाड़ी
भारत क्रिकेट क्लब 9 विकेट से विजेता रहा
मैनेजमेंट फंडा एन. रघुरामन की आवाज में मोबाइल पर सुनने के लिए
9190000071 पर मिस्ड कॉल करें
स्पोट् र्स रिपोर्टर | लुधियाना
गिल गांव के ग्राउंड में भारत क्रिकेट क्लब और सीके क्रिकेट क्लब की टीमों में 20-20 क्रिकेट मैच का मुकाबला करवाया गया। इसमें भारत क्रिकेट क्लब 9 विकेट से विजेता रहा। मैच के दौरान भारत क्रिकेट क्लब ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 187 रन बनाए। इसमें अमन ने 52 और रणबीर सिंह ने 88 रन का योगदान दिया। वहीं, लक्ष्य का पीछा करने उतरी सीके क्रिकेट क्लब की टीम 182 रन बनाकर अॉल आउट हो गई। भारत क्रिकेट क्लब के ऑल राउंडर रणबीर सिंह को शानदार बॉलिंग और बैटिंग के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया।
1500 से अधिक धावकों ने फिटनेस और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का दिया संदेश
 
ज्योति बंसल
डिया बसीन
हिमांशी
रुपाशी वाधवान
वीनू अरोड़ा, शैली मल्होत्रा
डीजे साहेबा
स्तुवि जैन, पलक
गगन
हिना
दीक्षा, पल्लवी
भुपिंदर गोगिया
किरन बाला
दीपिका
जसप्रीत कौर फलक
स्नेह किरन वर्मा
रमा शर्मा
डॉ. बबीता जैन
दविंदर के सैनी
अनु पुरी
किरन साहनी
भानू सूद
डॉ. लखविंदर कौर
रश्मि अस्थाना
कार्तिका
सिटी लाइफ रिपोर्टर। लुधियाना| कविता कथा कारवां द्वारा इंटरनेशनल वुमंस डे पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सतलुज क्लब में आयोजित कार्यक्रम में चीफ गेस्ट किरन बाला, स्पेशल गेस्ट ईशा बैंबी, किरन साहनी रहीं। आरंभिक सेशन की प्रधानगी सतलुज क्लब की कल्चरल सेक्रेटरी मोनिका मित्तल ने की। प्रेसिडेंट जसप्रीत कौर फलक ने सभी का स्वागत किया। जसप्रीत फलक की कविताओं की किताब ‘रीत पर रंगोली’ का विमोचन किया गया। प्रोग्राम में वुमन इंपावरमेंट, पोएट्री सेशन, बुक और फोटो एग्जीबिशन, पैनल डिस्कशन आयोजित किए गए। इस मौके पर पार्थ अवॉर्ड दीप्ति सलूजा, मदर टैरेसा अवॉर्ड प्रकाश कौर, माता गुजरी अवॉर्ड मनराज कौर, डॉ. दलीप कौर टीवाना अवॉर्ड इंद्रजीत पाल कौर, राजबीर कौर राय अवॉर्ड पुष्पिंदर कौर, वागदेवी अवॉर्ड प्रवीन शर्मा, ग्रैंड मा अवॉर्ड संतोष गुप्ता, प्रो, कमला कौशल, निर्मल खन्ना, हरजीत कौर गोगिया, सत्या बजाज को दिया गया।
लुधियाना, सोमवार 09 मार्च, 2020
05
एन. रघुरामन
मैनेजमेंट गुरु
raghu@dbcorp.in