कोमलप्रीत ने पाया बेस्ट पोस्टर अवॉर्ड
लुधियाना| पंजाब एग्रीकल्चरल यूनिवर्सिटी के जूलॉजी विभाग की पीएचडी स्टूडेंट कोमलप्रीत कौर ने बेस्ट पोस्टर अवॉर्ड हासिल किया। कोमलप्रीत कौर संधू, निशा वशिष्ठ और डीके कोचर ने ये पेपर लिखा था। डीएवी कॉलेज जालंधर में नेशनल कॉन्फ्रेंस में कोमलप्रीत कौर ने ये अवॉर्ड अपने नाम किया। यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर डॉ. बलदेव सिंह ढिल्लों, प्रिंसिपल जूलॉजिस्ट विभाग की हेड डॉ. नीना सिंगला ने कोमलप्रीत की सफलता पर शुभकामनाएं दीं।