पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

कुलदीप बनी क्लासमेट स्पेल बी सीजन 12 की सिटी चैंपियन

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

लुधियाना। आत्म पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल, लुधियाना की कक्षा सात की छात्रा कुलदीप कौर को भारत की सबसे बड़ी स्पेलिंग प्रतियोगिता, क्लासमेट स्पेल बी सीजऩ 12 के लुधियाना सिटी फाइनल का विजेता घोषित किया गया है। सिटी फाइनल मुंबई में आयोजित किया गया। कुलदीप अब इस प्रतियोगिता के ग्रेंड फिनाले में भाग लेगी। प्रारंभिक चरण में, लगभग 30 शहरों के प्रमुख स्कूलों के बीच एक ऑन-ग्राउंड एक्सरसाइज आयोजित किया गया था। इन प्रतियोगियों में से शीर्ष 15 स्कोरर ने सिटी फाइनल राउंड में भाग लिया। प्रतियोगिता के ग्रैंड फिनाले में नेशनल चैंपियन का खिताब जीतने के लिए भारत के शीर्ष 16 प्रतिभागियों के बीच अब मुकाबला होगा । प्रतियोगिता के नेशनल फाइनल को नेशनल टेलीविजन पर सोनिक और निकलोडियन पर प्रसारित किया जाएगा। नेशनल चैंपियन को 2,00,000 रुपए का पुरस्कार व व्हाइट हाउस की यात्रा और वाॅशिंगटन डीसी, यूएसए में अपने अभिभावकों में से एक के साथ मुफ्त में स्क्रिप्स नेशनल स्पेलिंग बी 2020 को देखने का मौका मिलेगा। आईटीसी के एजुकेशन और स्टेशनरी प्रोडक्ट्स बिजनेस के चीफ एग्जीक्यूटिव शैलेन्द्र त्यागी ने कहा, क्लासमेट नोटबुक, राइटिंग, कला और गणित उपकरणों जैसे स्टेशनरी उत्पादों के समान अद्वितीय और विश्व स्तरीय सेट के साथ देशभर के बच्चों के सपनों को सहारा देने का वादा करता है।
खबरें और भी हैं...