कुलविंदर 73.75% अंक लेकर कॉलेज में फर्स्ट
लुधियाना| एमए हिंदी पहले सेमेस्टर के परीक्षा परिणामों में देवकी देवी जैन मेमोरियल कॉलेज फाॅर वुमन की स्टूडेंट्स ने शानदार प्रदर्शन किया। छात्रा कुलविंदर कौर 73.75 फीसदी अंक लेकर कॉलेज में पहले, रूपाली ग्रोवर 71.75 फीसदी अंक लेकर कॉलेज में दूसरे, प्रिया ने 70 फीसदी अंक लेकर कॉलेज में तीसरा स्थान लिया। 82 फीसदी छात्राओं ने फर्स्ट डिवीजन में परीक्षा पास की। इस मौके पर मैनेजमेंट कमेटी के चेयरमैन सुखदेवराज जैन, प्रधान नंदकुमार जैन, समस्त सदस्य और प्रिंसिपल डाॅ. सरिता बहल ने छात्राओं को बधाई दी।