पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

वकीलों ने काले रिबन और पटि्टयां बांध किया प्रदर्शन

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

इंस्पेक्टर हरबंस सिंह और एडवोकेट वरुण गुप्ता में चल रहा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा। सोमवार को वकीलों ने कोर्ट कॉम्प्लेक्स में हड़ताल जारी रखी। उन्होंने काले रिबन और पटि्टयां बांधकर प्रदर्शन किया। इस दौरान जनरल हाउस की मीटिंग हुई। सभी वकीलों ने मुंह, माथे और बाजू पर काले रिबन और पटिट्यां बांध प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने एडवोकेट वरुण गुप्ता पर दर्ज मामले को रद्द करने की मांग की। उन्होंने कहा कि जब तक एफआईआर रद्द नहीं की जाती, वह प्रदर्शन जारी रखेंगे। इस दौरान जिला बार एसोसिएशन के मेंबरों ने सोमवार को जिला सेशन जज को एक चिट्ठी लिखी। एडवोकेट गुप्ता के अनुसार पुलिस ने उस पर राजीनामे का दबाव डालने के लिए क्रॉस मामला दर्ज किया है। इसके चलते प्रदर्शन किया गया। वकील बुधवार को जनरल हाउस की मीटिंग दोबारा करेंगे।

खबरें और भी हैं...