पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

टैक्सटाइल फैक्ट्री में लगी आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़‍ियां काबू पाने में लगी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लुधियाना की अजय टैक्सटाइल्स में लगी आग पर काबू पाने की कोशिश में दमकल विभाग की टीम। - Dainik Bhaskar
लुधियाना की अजय टैक्सटाइल्स में लगी आग पर काबू पाने की कोशिश में दमकल विभाग की टीम।
  • लुधियाना के चंडीगढ़ रोड पर स्थित अजय टैक्सटाइल की है घटना, शॉर्ट-सर्किट को बताया जा रहा है वजह
  • फायर ब्रिगेड ने फैक्ट्री की दीवारें तोड़ी, बिल्डिंग में पड़े और धागे को निकालने की कोशिश जारी

लुधियाना. लुधियाना में सोमवार सुबह टैक्सटाइल फैक्ट्री में आग लग गई। सूचना मिलते दमकल विभाग 5 गाड़‍ियां मौके पर पहुंच गई हैं और आग बुझाने के प्रयास किए जा रहे हैं। आग लगने का कारण शॉर्ट-सर्किट को बताया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार, अजय टैक्सटाइल्स के नाम से यह फैक्ट्री 24 घंटे चलती है। सोमवार सुबह जैसे ही दूसरी शिफ्ट के मुलाजिम फैक्ट्री में आए तो फैक्ट्री के गोदाम से धुआं निकलता देखा। इसके बाद कर्मचारियों ने शोर मचा दिया। सूचना मिलने पर फैक्ट्री मालिक मौके पर पहुंचे और आग बुझाने के प्रयास शुरू कर दिए।

इसके बाद फायर ब्रिगेड डिपार्टमेंट में मामले की सूचना दी गई। फायर ब्रिगेड की पांच गाड़‍ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुटी हुई हैं। बिल्डिंग की दीवारें तोड़कर उसमें पड़े और धागे को निकालने के प्रयास किए जा रहे हैं। फ‍िलहाल आग लगने का कारण शॉर्ट-सर्किट बताया जा रहा है। पुलिस ने भी मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

खबरें और भी हैं...