पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

15 दिन में भिखारी मुक्त बनाया जाएगा लुधियाना

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

शहर की सड़कों पर भीख मांगने और रात को उसी आड़ में क्राइम को अंजाम देने वालों पर कार्रवाई कर सभी थानों को सीपी ने 15 दिन का समय दिया है। इसमें सभी इलाकों को भिखारी फ्री बना दें। इसके लिए सभी एसएचओ के साथ मीटिंग कर हिदायत दी गई है कि वो एक्शन मोड में आएं और पर्चे दर्ज करें। अगर फिर भी भिखारी नहीं हटते तो अधिकारी एसएचओ से इसकी जवाबदेही मांगेंगे।

15 फरवरी तक पुलिस की ओर से एक महीने में शहर के सभी 19 चौकों का सर्वे करवाया, जहां करीब 1100 भिखारी खड़े रहते थे। इसमें से ज्यादातर ठीक होने के बावजूद भीख मांग रहे थे। पुलिस ने जब कार्रवाई शुरू की तो उसके बाद वो चौकों को छोड़कर फरार हो गए। अब इन चौकों पर भिखारियों की गिनती 435 रह गई है। इन्हें हटाने के लिए अगले 15 दिन का समय दिया गया है। इसमें पूरे लुधियाना को भिखारी फ्री करना है। सीपी राकेश अग्रवाल ने बताया कि सभी एसएचओ को हिदायत दी गई है कि वो जल्द बाकी बचे भिखारियों को हटाएं, नहीं तो उन्हीं से पूछताछ की जाएगी।

अंगहीनों को मिलेगी रियायत

खबरें और भी हैं...