पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

एमए हिंदी सेमेस्टर-1: राहुल 81.5% अंक लेकर टॉपर

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

एससीडी गवर्नमेंट कॉलेज के पोस्ट ग्रेजुएट हिंदी विभाग और रिसर्च सेंटर के स्टूडेंट्स ने यूनिवर्सिटी में अपना दबदबा बरकरार रखा। पंजाब यूनिवर्सिटी, चंडीगढ़ की तरफ से एमए हिंदी (सेमेस्टर-I) का परिणाम घोषित किया गया। इस परीक्षा परिणाम में जारी की गई टॉपर लिस्ट में विभाग के चार स्टूडेंट्स ने अपना स्थान सुनिश्चित किया। विभाग के स्टूडेंट राहुल ने 81.5% अंकों के साथ यूनिवर्सिटी में अपना पहला स्थान पक्का किया। इसी विभाग की सुमन ने 80% अंक लेकर यूनिवर्सिटी में तीसरा स्थान हासिल किया। यूनिवर्सिटी के 5वें स्थान के लिए कांटे की टक्कर रही। इसी विभाग के दो स्टूडेंट्स हीना डाबी और अमनप्रीत कौर ने संयुक्त रूप से 78.25% अंक लेकर यह स्थान हासिल किया। इसी प्रकार विभाग की महिमा श्रीवास्तव ने 76.75%, सदाशिव मिश्रा ने 75.25%, नंदिनी ने 74.75%, जसप्रीत कौर और आनंदिनी कपिल ने संयुक्त रूप से 74% अंक प्राप्त किए। प्रिंसिपल डॉ. धर्म सिंह संधू ने विभाग के अध्यक्ष, प्रोफेसर और सभी स्टूडेंट्स को बधाई दी। विभागाध्यक्ष डॉ. अश्वनी भल्ला ने कहा कि विभाग के स्टूडेंट्स बड़ी लगन से मेहनत करते हैं। इसलिए विषय के प्रति उनकी ईमानदारी ही उन्हें ऐसे मुकाम पर लेकर आती है।

दो दशक में पहली बार लड़कों ने पछाड़ा लड़कियों को

पूर्व विभागाध्यक्ष और सीनेट मेंबर डॉ. मुकेश कुमार अरोड़ा विशेष रूप से उपस्थित रहे। प्रो. डॉ. सौरभ कुमार ने इस मौके पर विभाग के स्टूडेंट्स ने यूनिवर्सिटी में स्थान बनाकर अपनी परंपरा को ही निभाया है, लेकिन यह परिणाम अलग और दिलचस्प है। उल्लेखनीय है कि पिछले दो दशक से विभाग में हमेशा ही लड़कियों ने बाजी मारकर पहला स्थान हासिल किया है। पिछले दो दशक में पहली बार किसी लड़के ने यूनिवर्सिटी में सर्वाधिक अंक लेकर लड़कियों को पछाड़ा है। वहीं, राहुल ने कहा कि टीचर्स की ओर से करवाई मेहनत पर वह खरा उतरने में सफल हुए। इसी प्रकार सुमन, हीना डाबी व अमनप्रीत कौर इन तीनों ने सबसे पहले अपने माता-पिता के प्रति आभार जताया। अमनप्रीत ने कहा कि गांव से प्रतिदिन कॉलेज आना कठिन है, लेकिन वह आज यहां तक पहुंची है। इस मौके पर विभाग के प्राध्यापक डॉ. मोनिका जैन, प्रो. सोनदीप और प्रो. इंदरजीत पासवान ने भी स्टूडेंट्स को आशीर्वाद दिया।

खबरें और भी हैं...