धी पंजाब दी प्रतियोगिता में जीते कई खिताब
लुधियाना | कृपाल सागर कॉलेज ऑफ एजुकेशन, दरियापुर, एसबीएस नगर की तरफ से 10वीं वार्षिक धी पंजाब दी प्रतियोगिता 9-10 मार्च को आयोजित की गई थी। मॉडल टाउन स्थित गुरु नानक खालसा कॉलेज फॉर वुमन गुज्जरखां कैंपस की छात्राओं ने जीत हासिल कर कॉलेज का नाम रोशन किया। इसमें विभिन्न खिताब जीते। प्रभप्रीत कौर ने टोर पंजाबन दी, जशनदीप कौर ने धोन सुराही वर्गी का खिताब जीता, अर्शप्रीत कौर को सोहना मुखरा का खिताब दिया गया, जबकि हरमनप्रीत कौर और मुस्कान ने सुच्चजी मुटियार का खिताब साझा किया। इंजीनियर गुरविंदर सिंह सरना, महासचिव, कॉलेज गवर्निंग बॉडी और कॉलेज की प्रिंसिपल मनिंदर कौर ने विजेताओं को बधाई दी।