पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Ludhiana
  • Meeting With Chief Principal Secretary Today, Union Bid Agitation Will Not Be Held If Demands Are Not Accepted Across The State

चीफ प्रिंसिपल सेक्रेटरी से मीटिंग आज, यूनियन बोली- मांगें नहीं मानीं तो राज्यभर में होंगे आंदोलन

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बीएड टेट पास टीचर्स यूनियन भी अपनी मांगों को लेकर सीएम हाउस (मोती महल) घेरने की कोशिश की। - Dainik Bhaskar
बीएड टेट पास टीचर्स यूनियन भी अपनी मांगों को लेकर सीएम हाउस (मोती महल) घेरने की कोशिश की।
  • सीएम आवास घेरने जा रहे बीएड टेट बेरोजगारों और पुलिस में हुई धक्का-मुक्की
  • बड़ी मांग-कम से कम 15 हजार भर्तियां निकाले और नौकरी की उम्र 42 करे सरकार

पटियाला . पटियाला में बेरोजगार ईटीटी टीचर्स के बाद अब बुधवार को बीएड टेट पास टीचर्स यूनियन भी अपनी मांगों को लेकर सीएम हाउस (मोती महल) घेरने की कोशिश की। बीएड टेट पास बेरोजगार दोपहर 3.45 मिनट पर बारादरी से मोती महल के लिए कूच किया। फव्वारा चौक पर पुलिस ने रोका लेकिन चकमा देकर आगे निकल गए। इसके बाद वाईपीएस चौक पहुंचे तो रोकने पर टीचर्स और पुलिस में धक्का-मुक्की हुई। इसके बाद टीचर्स चौक पर धरने पर बैठ गए। इसके बाद जिला प्रशासन ने 12 मार्च (यानी आज) को चीफ प्रिंसिपल सेक्रेटरी सुरेश कुमार से मीटिंग का भरोसा दिया तो वहां धरना उठाकर टीचर्स ने नेहरू पार्क में पक्का मोर्चा लगा दिया। यूनियन ने कहा कि अगर मीटिंग में मांगे नहीं मानीं गईं तो सूबे भर में भी प्रदर्शन करने की रणनीति बनाएंगे।

ये हैं प्रमुख मांगें
बीएड टेंट पास उम्मीदवारों की भर्ती के लिए 15 हजार पद निकाले जाएं। नौकरी की उम्र 37 से 42 साल हो। बॉर्डर कैडर का फैसला वापस लेकर पूरे सूबे में भर्ती हो। हैंडीकैप्ट की बैकलाॅग 90 असामियां भी 55% शर्त खत्म करके भरी जाएं। ग्रेजुएशन में से 55% अंकों की शर्त खत्म की जाए। जब तक टेस्ट पास उम्मीदवारों को रोजगार नहीं मिलता 2500 रुपए बेरोजगारी दिया जाए।

इधर, ईटीटी टीचर्स ने सरकार का पुतला फूंक मनाई काली होली
रविवार को लाठीचार्ज के बाद बेरोजगार ईटीटी टीचर्स ने पुड्डा ग्राउंड में पक्का मोर्चा लगा लिया है, मंगलवार को होली वाले दिन बेरोजगार अध्यापकों ने पटियाला और पूरे पंजाब में पुतले जलाकर काली होली मनाई। दूसरी तरफ, संगरूर रोड स्थित भाखड़ा में चढ़ने और हाईवे में जाम लगाने पर पसियाना पुलिस ने 5 लोगों को नामजद करते हुए 7 टीचर्स पर केस दर्ज किया है। दरअसल, सोमवार रात पुलिस ने वाईपीएस चौक पर धरना लगाने पर 70 टीचर्स के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी।

टीचर्स, किसान व िवद्यार्थी यूनियन की बैठक...
बुधवार की मीटिंग में अध्यापक मुलाजिम, किसान मजदूर, नौजवान विद्यार्थी व अन्य जत्थेबंदियाें ने एलान किया कि यदि मीटिंग में हल नहीं निकला तो 14 की एक्शन लेंगे।

लाठीचार्ज के अारोपियों पर केस हो : सुखबीर
चंडीगढ़ | सुखबीर ने कहा कि बेरोजगार अध्यापकों पर बेरहमी से हमला करने वाले पुलिस वालों पर आपराधिक मामला दर्ज किया जाना चाहिए।

खबरें और भी हैं...