ज्यादा दाम पर मास्क बेचा तो खत्म होगी सदस्यता
‘कोई केमिस्ट लिखे हुए रेट से ज्यादा कोई दवाई, मास्क या सेनेटाइजर बेचते हुए पाया गया तो या हमें रिपोर्ट हुआ तो उस केमिस्ट की मेंबरशिप रद्द करने के अलावा पंजाब स्तर पर भी उस व्यक्ति के खिलाफ एक्शन भी लिया जाएगा। लोकल ड्रग इंस्पेक्टर को भी उस केमिस्ट के खिलाफ एक्शन लेने के लिए कहा जाएगा।
हमारी अॉल इंडिया कमेटी की मीटिंग में भी दवाइयों के कच्चे माल की कमी के बारे में चर्चा हुई है। सरकार को चाहिए कि डिस्ट्रीब्यूटर से पता किया जाए कि कितना माल चीन से आता है और खपत कितनी है। ये कहना था पंजाब केमिस्ट एसोसिएशन के प्रधान सुरिंदर दुग्गल का। पंजाब केमिस्ट एसोसिएशन की पंजाब स्तर की मीटिंग लुधियाना में हुई। जिसमें विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। -पढ़ें पेज 3 पर
पंजाब केमिस्ट एसोसिएशन की लुधियाना में हुई बैठक में लिया गया निर्णय