विकास कार्यों को लेकर मेयर से मिले विधायक-कौंसलर
हलका पूर्वी के विकास कार्यों को लेकर विधायक संजय तलवाड़ ने कौंसलरों को मेयर बलकार सिंह संधू से मिलवाया। इस दौरान चंडीगढ़ रोड स्थित सेक्टर-39 के रिसोर्ट में मीटिंग हुई। साथ ही कोरोना वायरस से बनी आपात स्थिति के मद्देनजर विधायक और मेयर ने कौंसलरों से इलाके में जागरुकता अभियान चलाने की अपील की। इस पर कौंसलरों ने भरोसा दिलाया कि जनहित के लिए वह इस अभियान में हरसंभव सहयोग देंगे। इस मौके पर कौंसलरों ने स्ट्रीट लाइटों, ट्यूबवेलों, डिस्पोजल समेत तमाम समस्याओं के बारे में मेयर को जानकारी दी। साथ ही पहल के आधार पर इन्हें हल कराने की मांग की। इस मौके पर कौंसलर पल्लवी विनायक, कंचन मल्होत्रा, मनीषा टपारिया, संदीप कुमारी, राजू अरोड़ा, कुलदीप जंडा, उमेश शर्मा मौजूद रहे।