गांव रतिपुर, साहनेवाल में मॉक ड्रील
लुधियाना/साहनेवाल| कोरोना वायरस के केस आने पर तुरंत कार्रवाई देने के मकसद से जिला प्रशासन मॉक ड्रिल करवा रहा है। इसी मकसद से गांव रतिपुर में मॉक ड्रिल करवाई गई। मॉक ड्रिल के दौरान इलाके का पूरा दौरा करने के अलावा गांववासियों की एग्जामिनेशन भी की गई। टीम ने इन घरों में रहने वाले सदस्यों की संख्या, उन्हें फ्लू जैसे लक्षण होने न होने के बारे में जानकारी हासिल की गई। एडीएम समराला गीतिका सिंह ने कहा कि रैपिड रिस्पॉन्स टीम तैयार की गई है। इसका मकसद लोगों को उपचार के समय किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े। डीसी प्रदीप अग्रवाल ने कहा कि इस तरह की मॉक ड्रिल जिले के अन्य हिस्सों में भी होगी।
वहीं, कम्युनिटी सेंटर साहनेवाल में काेरोना वायरस को लेकर मॉक ड्रिल की गई। इस दौरान शकी कोरोना वायरस के मरीज को एंबुलेंस से रिसीव किया गया। आइसोलेशन वाॅर्ड के में डाॅ. ज्योति यादव की टीम की तरफ से मरीज का पूरा मुआयना किया गया। मरीज को सिविल अस्पताल लुधियाना में जरूरी टेस्ट करने के लिए रेफर किया गया। इस मौके पर ड्रिल में नर्सिंंग सिस्टर बलराज कौर, मनवीत कौर, गुरदीप कौर स्टाफ नर्स, दलबीर सिंह, गुरदेव सिंह, जसवीर सिंह खन्ना, गुरजीत सिंह संधू, गुरजीत सिंह, सुरिंदर कुमार मौजूद रहे।