सरकारी अस्पताल जगराओं में कोरोना वायरस को लेकर मॉक ड्रिल, बचाव के तरीके बताए
कोरोना वायरस के बढ़ते प्रभाव को ध्यान में रखते हुए पंजाब में भी हाई अलर्ट जारी होने के बाद सेहत विभाग हरकत में आ गया। जिसके चलते सेहत विभाग की ओर से इससे निपटने के लिए तैयारियां पूरी की जा रही है। इसके तहत शुक्रवार को सरकारी अस्पताल जगराओं में कोरोना वायरस को लेकर मॉक ड्रिल भी की गई। जिसके मॉक ड्रिल टैस्ट के रूप में पंजाब पुलिस की ओर से एक मरीज को एंबुलेंस से लाया गया और उसे इमरजेंसी रूप में ले जाकर उसकी जांच की गई। इस दौरान डाॅक्टरो की टीम ने अस्पताल में मौजूद लोगों को कोरोना वायरस संबंधी जानकारी देते कहा कि अगर किसी मरीज को खांसी बुखार या सांस लेने में किसी तरह की कोई दिक्कत आ रही है तो तुरंत किसी डाॅक्टर के पास जाकर जांच करवाएं। इस दौरन अस्पताल के एसएमओ डाॅक्टर सुखजीवन कक्कड़ व गुरप्रीत सिंह ने बताया कि कोरोना वायरस से डरने की जरूरत नहीं है। लेकिन लोगों को सावधान रहने की जरूरत है। इस दौरान उन्होंने लोगों को जागरूक करते बताया कि इस संकट के समय में सावधानी रखें और खांसी आने पर मुंह पर रूमाल आदि रखें हाथ न मिलाए और न ही किसी के गले न मिलें। उन्होंने कहा कि यह वायरस हाथ मिलाने से ज्यादा फैलता है। इस दौरान पुलिस अधिकारी बुलंद सिंह ने कहा कि पंजाब पुलिस की और से मॉक ड्रिल टैस्ट के रूप में की गई थी, ताकि लोगों को इसके बारे में पता चल सके।
मॉक ड्रिल के दौरान मरीज की जांच करते डॉक्टर।