बेटी से अवैध संबंधों पर 2 युवकों संग मिलकर मां ने करवाई युवक की हत्या
कस्बा फूल टाउन में घरेलू झगड़े में समझौता करवाने गए लड़की के मायके वालों पर लड़के वालों की तरफ से जानलेवा हमला कर दिया गया। इस दौरान लड़की के मायके वालों की ओर से पहुुुंचे एक व्यक्ति को मौत की मौत हो गई, जबकि पीड़ित लड़की समेत 3 व्यक्ति जख्मी हो गए। इन्हें इलाज के लिए सिविल अस्पताल रामपुरा में भर्ती करवाया गया। पुलिस ने लड़की के पति समेत 2 व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज कर 2 को गिरफ्तार कर लिया है।
कुलदीप कौर ने बताया कि उसका विवाह 8 साल पहले फूल टाउन निवासी किंदर सिंह के साथ हुआ था। विवाह के बाद उनके 3 लड़के पैदा हुए। ससुर परिवार दहेज की मांग को लेकर अक्सर उसके साथ मारपीट करता था। शुक्रवार शाम उसके ससुर परिवार ने ट्रैक्टर, मोटरसाइकिल और एक लाख रुपए नकद की मांग को लेकर उसके साथ फिर मारपीट की जिसकी सूचना उसने शनिवार सुबह अपने मायका परिवार को दी। सूचना मिलते ही मायके परिवार की तरफ से पंचायत को साथ लाकर उसके ससुर परिवार के साथ बात करनी चाही तो उसके ससुराल में देवर और पति ने मिलकर उनके मायके वालों पर हमला कर दिया। इस कारण उसके रिश्तेदारी में ताया लगते लक्ष्मण सिंह के सिर में गंभीर चोट लगने के कारण उसकी मौके पर मौत हो गई। जबकि उसका भाई और उसका दोस्त गंभीर जख्मी हो गए। लड़की के भाई के बयानों पर पुलिस ने कुलदीप कौर के पति किन्दर सिंह, ससुर नेक सिंह और देवर हरजिन्दर सिंह खिलाफ मामला दर्ज कर आरोपी नेक सिंह और हरजिन्दर सिंह को गिरफ्तार कर लिया है।
प्रिंसिपल के कमरे का ताला तोड़ सेफ से 2.90 लाख चाेरी
फिरोजपुर । गांव फतेहगढ़ सभरा स्थित शहीद सरदार शाम सिंह अटारी खालसा सीनियर सेकेंडरी स्कूल से प्रिंसिपल के ऑफिस का ताला तोड़कर चोर 2 लाख 90 हजार रुपए की नकदी पर हाथ साफ कर फरार हो गए। स्कूल के प्रबंधक सुखमंदर सिंह ने बताया कि चोरों की ओर से चुराई गई नकदी स्कूली विद्यार्थियों की ओर से जमा करवाई गई फीस व एडमिशन फीस थी। उन्होंने बताया कि स्कूल में चौकीदार की भी तैनाती है मगर जब यह घटना हुई तो चौकीदार साे रहा था।
छात्रा से दुष्कर्म करने वाला अध्यापक देहरादून से अरेस्ट
अबोहर । गांव किल्लियांवाली के सरकारी स्कूल की आठवीं कक्षा की छात्रा के साथ दुष्कर्म करने के मामले में थाना खुईयांसरवर की पुलिस ने करीब डेढ़ महीने के बाद आरोपी अध्यापक को देहरादून से गिरफ्तार किया। उसे शनिवार को अदालत में पेश किया गया। उसे पूछताछ के लिए 2 दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। जांच अधिकारी डीएसपी राहुल भारद्वाज ने बताया कि पुलिस ने आरोपी कंप्यूटर अध्यापक साहिल अरोड़ा के खिलाफ डेढ़ माह पहले दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट व एससी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया था।
थली खुर्द में तांत्रिक के घर में सामान रखने पर विवाद, झगड़े में दोनों पक्षों के 3 घायल
घनौली रोपड़ । गांव थली खुर्द में तांत्रिक द्वारा रात के समय घर में रखे सामान की पीड़ित द्वारा पंचायत को दी शिकायत के बाद मौजूदा सरपंच पति प|ी व महिला पंच में तकरार में दोनों पक्षों के तीन लोग घायल गए। सिविल अस्पताल में उपचाराधीन गांव थली खुर्द की सरपंच कुलवंत कौर व उसके पति रछपाल सिंह ने बताया कि गांव के एक व्यक्ति ने उनको शिकायत दी थी कि गांव में ही एक व्यक्ति तांत्रिक का काम कर रहा है जो उसके घर में रात के समय कोई सामान रख कर चला गया। उन्होंने सीसीटीवी की फुटेज देख शिकायत घनौली पुलिस को दी। पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने बुलाया था। रछपाल सिंह ने कहा कि तांत्रिक के पक्ष में आई पंच महिला का बेटा गाली गलौच करने लगा।
मलोट में दो कारों की टक्कर में युवक की मौत
भास्कर न्यूज | मलोट
मलोट-बठिंडा राष्ट्रीय राजमार्ग नंबर 15 पर गांव जंडवाला के रिजोर्ट्स के नजदीक दो कारों के बीच हुई आमने-सामने टक्कर में गांव जंडवाला चढ़त सिंह के वासी एक नौजवान की मौत हाे गई है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कारों की टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि आवाज दूर तक सुनाई दी। एक कार में सवार जंडवाला के वासी नौजवान कुलदीप सिंह व दूसरी कार में सवार व्यक्तियों को गंभीर रूप में घायल हालत में 108 एंबुलेंस की मदद से शहर के सरकारी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती करवाया गया। जहां डॉक्टरों ने कुलदीप सिंह को मृतक घाेषित कर दिया, जबकि बाकी घायलों को उपचार जारी है। पुलिस ने मृतक के वारिसों के बयानों पर 174 के तहत कार्रवाई करते लाश पोस्टमार्टम करवाने उपरांत वारिसों को सौंप दी गई।
2 महीने पहले ही जॉडर्न से लौटा था सुखराज
मृतक सुखराज 12वीं पास था और करीब 2 माह पहले ही जॉडर्न से वापस आया था। वह काफी समय तक काम की तालाश में इधर-उधर भटकता रहा उसके बाद वह वर्क परमिट पर जॉडर्न चला गया था । मृतक अभी अविवाहित था व विदेश से वापस आने के बाद से ही आरोपी महिला सुखराज पर शक करती थी। इसे लेकर उसने कई बार उसे रोका भी मगर वह नहीं माना तो महिला ने दो व्यक्तियों के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी।
समझौता को पहुंचे मायके वालों पर हमला,एक की मौत,3 जख्मी
जालंधर में स्क्रैप से भरा ट्रक बाेलेरो पर पलटा, गाड़ी में नहीं था मालिक
जल्द पकड़े जाएंगे दोनों आरोपी...थाना कुलगड़ी के एसएचओ अभिनव चौहान ने बताया कि इस मामले में मृतक सुखराज के भाई अजय कुमार के बयानों के आधार पर आरोपी महिला कमलेश व उसके दो साथियों हरविंद्र सिंह सुक्खा व करणदीप सिंह निवासी हाके वाला थाना सदर के खिलाफ 302, 201 व 34 आईपीसी के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपियों की धरपकड़ के लिए पुलिस की ओर से छापेमारी की जा रही है जल्द ही आरोपी पुलिस के शिकंजे में होंगे।
आरोपी महिला ने कबूला- किरच से किये थे वार, हत्या कर नहर में फेंका शव
भास्कर न्यूज । फिरोजपुर
गांव वजीदपुर में एक महिला ने अपनी बेटी के साथ एक युवक के अवैध संबंधों का पता लगने पर 2 युवकों के साथ मिलकर युवक को किरच से वार कर मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद शव को नहर में फेंक दिया, जो अभी तक बरामद नहीं हो सका है। पुलिस ने इस मामले में महिला व दो अन्य व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मृतक 13 फरवरी से लापता था। 26 फरवरी को परिजनों ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। (25) मृतक सुखराज के भाई अजय ने बताया उसका भाई सुखराज 13 फरवरी को शाम 4 बजे घर से गया था। उसके बाद वह नहीं लौटा। पुलिस ने आरोपी महिला को काबू कर लिया है। महिला ने युवक की हत्या कर नहर में फेंकने की बात भी कबूल ली है।
झगड़े में घायल सिविल अस्पताल में उपचाराधीन
जालंधर | जालंधर-पठानकोट हाईवे पर स्थित रेरू चुंगी के पास स्क्रैप से भरा ट्रक सर्विस लेन में खड़ी बाेलेरो पर पलट गया। हादसे से 10 मिनट पहले ही बाेलेराे मालिक गाड़ी से बाहर आए थे। शनिवार सुबह 7:15 बजे हुए हादसे में बाेलेराे चकनाचूर हो गई। ट्रक मंडी गोबिंदगढ़ से पठानकोट की तरफ जा रहा था। बाेलेरो मालिक सतपाल सिंह ने बताया कि मकसूदां से सब्जियां लाने के बाद ढाबा खोल ही रहे थे कि पठानकोट चौक की ओर से आ रहा ट्रक उनकी गाड़ी पर पलट गया। रेरू चुंगी के पास माैजूद लोगों ने कहा कि ट्रक काफी पीछे से डाेलता हुअा अा रहा था अाैर ढाबे के पास अाकर पलट गया। ट्रक ड्राइवर फिल्लाैर के रहने वाले अमरीक सिंह को मामूली चोटें आई हैं। थाना-8 की एसआई माधवी ने बताया कि आरोपी ट्रक ड्राइवर को गिरफ्तार कर धारा 279 के तहत केस दर्ज किया गया है। ट्रक भी कब्जे में ले िलया गया है। ड्राइवर अमरीक ने कहा कि ट्रक का कोई पार्ट टूटने के कारण कंट्राेल नहीं रहा अाैर गाड़ी पर पलट गया।
लुधियाना, रविवार, 15 मार्च, 2020|
2
पंजाब**
ट्रक ड्राइवर पर केस दर्ज, ट्रक का पार्ट टूटने से हुआ हादसा
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी टीचर
सुखराज
गुमशुदा युवक की तालाश के दौरान शम्मी पुत्र विक्टर निवासी नवां पूरबा के जरिए पता चला कि आरोपियों ने सुखराज पर किरच से वार कर उसका कत्ल कर दिया है। उसकी लाश को गांव लखमीर पुरा के नजदीक नहर में फेंक दिया है। आरोपी महिला की बेटी के मृतक सुखराज के साथ अवैध संबंध थे। वह उनके इन संबंधों का विरोध करती थी। रंजिश के चलते आरोपी महिला ने 2 युवकों हरविंद्र सिंह सुक्खा व करणदीप सिंह के साथ मिलकर सुखराज का कत्ल कर दिया व लाश को नहर में फेंक कर खुर्दबुर्द कर दिया था। सुखराज की अभी शादी नहीं हुई थी। जांच के दौरान पुलिस ने हत्या के बाद वारदात में इस्तेमाल कार को भी बरामद कर लिया है। पुलिस अब उसके साथ हत्या में शामिल दोनों आरोपियों की तालाश कर रही है।