पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

मिस्टर एशिया बॉडी बिल्डिंग एंड फिटनेस चैंपियनशिप 11 अप्रैल से

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

यूनिवर्सल बॉडी बिल्डिंग एंड फिटनेस एसोसिएशन (यूबीबीएफए), यूनिवर्सल फिटनेस फेडरेशन (यूएफएफ) की तरफ से मिस्टर एशिया बॉडी बिल्डिंग एंड फिटनेस चैंपियनशिप 11 अप्रैल को पंजाब भवन में करवाई जाएगी। यूबीबीएफए-यूएफएफ के अध्यक्ष परविंदर पवार ने बताया कि चैंपियनशिप में जूनियर और सीनियर वर्ग में बॉडी बिल्डिंग, फिटनेस मेल एंड फिमेल फिटनेस एंड बिकनी और मास्टर एंड फिजिकल चैलेंज्ड कैटेगरी के मुकाबले करवाए जाएंगे। इसमें पहले स्थान के विजेता को 15 हजार, दूसरे स्थान पर 10 हजार, तीसरे स्थान पर 8 हजार, चौथे स्थान पर 7 हजार और 5वें स्थान पर रहने वाले को 5 हजार इनाम और सप्लीमेंट दिया जाएगा। मिस्टर एशिया बॉडी बिल्डिंग एंड फिटनेस चैंपियनशिप के लिए अब तक करीब 200 एंट्री आ चुकी है। उन्होंने बताया कि पहले 4 प्रो कार्ड हासिल करने वाले बॉडी बिल्डिंग वर्ल्ड चैंपियनशिप में भाग ले सकते हैं, जहां एंट्री फ्री मिलेगी, जोकि यूएसए में अक्टूबर में होगी। इसके अलावा साल में कहीं भी कंपीटिशन होंगे, उसमें बॉडी बिल्डर की एंट्री फ्री होगी।

खबरें और भी हैं...