पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

गुरुद्वारा दुख निवारण साहिब में नाम सिमरन अभ्यास समारोह

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

लुुुधियाना| संगत को शबद गुरु के साथ जोडऩे के उद्देश्य से गुरुद्वारा दुख निवारण साहिब फील्ड गंज में आयोजित नाम सिमरन अभ्यास समारोह में हजारों की संख्यां में संगतें नतमस्तक हुईं। रागी जत्थों बीबी गगनदीप कौर, भाई सुखप्रीत सिंह, बीबी गगनदीप कौर पहूविंड वाले ने संगतों को गुरबाणी कीर्तन से निहाल करते हुए बाणी व बाणे के प्रति वचनबद्ध रहने की अपील की। भाई राजिंदर पाल सिंह खालसा ने साथियों सहित श्री जपुजी साहिब, श्री चोपाई साहिब के पाठ किए। भाई बलविंदर सिंह ने गुरमति मिशनरी कॉलेज के स्टूडैंट्स के साथ मिल कर संगतों को श्री सुखमणि साहिब के पाठ का जाप करवाया। कथा वाचक ज्ञानी हरजीत सिंह ने संगतों को श्री सुखमणि साहिब के पाठ की व्याख्या की। एसजीपीसी धर्म प्रचार कमेटी के सदस्य व गुरूद्वारा दुख निवारण साहिब के मुख्य सेवादार प्रितपाल सिंह ने रागी जत्थे के सदस्यों को गुरू घर की ओर से सिरोपा भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी को सिख एतिहास, विरासत से अगवत करवा कर गुरू घर के साथ जोडऩा बेहद जरूरी है। समागम में एसजीपीसी सदस्य बीबी रजिंदरपाल कौर खालसा, महासचिव अवतार सिंह, रणदीप सिंह डिंपल, सतनाम सिंह, तेजवंत सिंह, नूरजोत सिंह मक्कड़, गुरप्रीत सिंह विंकल, कंवलप्रीत सिंह, अमरजीत सिंह पम्मा, रजिंदरपाल सिंह टिंकू, सर्बजीत सिंह, मनप्रीत सिंह खुराना, जतिंदर सिंह रोबिन, अमरजीत सिंह हैप्पी, हरजोत सिंह हैरी, जगजीत सिंह, अर्शदीप सिंह, गुरिंदरपाल सिंह सन्नी, अरविंदर सिंह धंजल आदि ने विशेष तौर पर हाजिरी भरी।
खबरें और भी हैं...