पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

रेलवे पुलिस की लापरवाही : ऑटो चालकों के बाद अब रेहड़ी-फड़ी वाले जमा रहे कब्जे

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

रेलवे स्टेशन पर ऑटो वालों पर नकेल कसने में नाकामयाब रेलवे पुलिस के लिए एक और मुसीबत खड़ी हो रही है। रेलवे पुलिस ने जिस रेहड़ी फड़ी वालों पर तीन महीने पहले नकेल कसी थी। अब वह फिर सक्रिय होना शुरू हो गए हैं। रेहड़ी फड़ी वाले दोबारा सक्रिय होने के पीछे का कारण ऑटो वालों पर रेल पुलिस की नाकामयाबी बताया जा रहा है। क्योंकि ऑटो गैंग द्वारा स्टेशन के एंट्री गेट की मेन सड़क पर कब्जा हटाने में रेलवे पुलिस लगातार नाकामयाब रही है। अब इसी बात को लेकर रेहड़ी फडी वाले लोगों ने भी स्टेशन के एंट्री व एग्जिट गेट पर कब्जा करना शुरू कर दिया है। इन रेहड़ी-फड़ी वालों द्वारा स्टेशन पर आने व जाने वाले यात्रियों को गंदा खाना परोसा जाता है। इन रेहड़ी व फड़ी वालों की तरफ से परोसा जाने वाला ज्यादातर खाना खुले में ही पड़ा रहता है। बता दें कि इससे पहले जीआरपी ने रेहड़ी फड़ी यूनियन को रेल की हरबंदी से हटाने के लिए बड़ी कार्रवाई की थी और कई अवैध वेडिंग करने वालों पर पर्चा भी दर्ज किया था।

एंट्री और एग्जिट गेट पर जमावड़ा

रेलवे के एंट्री व एग्जिट गेट पर रेहड़ी फड़ी वालों ने पिछले कई सालों से अपना कब्जा जमा रखा है। इनकी वजह से रेलवे स्टेशन के दोनों गेटों पर अक्सर गंदगी का आलम बना रहता है। इन पर समय समय पर आरपीएफ ने कार्रवाई भी लेकिन समय बीतने के साथ ही यह रेहड़ी फड़ी वाले दोबारा पैर पसारने लगते हैं। ऐसा ही हाल इन दिनों रेलवे स्टेशन के एंट्री व एग्जिट गेट पर बना रहता है।

सड़क के बीचोबीच खड़े ऑटो ओर एग्जिट गेट पर रेहड़ी फड़ी वालों का कब्जा।
खबरें और भी हैं...