पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

आय से अधिक संपत्ति केस में अगली सुनवाई 21 को

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

लुधियाना| इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की और से मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के खिलाफ चल रही शिकायत की सुनवाई सोमवार को पीएस कालका सीजेएम की कोर्ट में हुई। मामले में अगली सुनवाई 21 मार्च निश्चित की गई। जानकारी के मुताबिक इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की तरफ से शिकायत में अपनी गवाहियां दर्ज करवाई गई हैं। अब बहस के लिए केस लगाया गया है। इसके चलते अगली तारीख तय की गई। कोर्ट की और से बहस सुनने के बाद ही अगला फैसला लिया जाएगा कि मुख्यमंत्री को समन जारी करने हैं या केस को डिसमिस किया जाएगा। गौर हो कि इनकम टैक्स विभाग की और से कैप्टन अमरिंदर सिंह के खिलाफ स्रोत से अधिक आमदन रखने और विभाग से इनकम संबंधी जानकारी छिपाने की शिकायत कोर्ट में दी गई थी।
खबरें और भी हैं...