फूलों की होली मनाई एनजीआे ने
लुधियाना| इंफेक्शन से बचाव और पर्यावरण में सुधार के मकसद से एनजीआे लुधियाना फर्स्ट क्लब की आेर से फूलों की होली मनाई गई। इस मौके पर मेंबरों ने सतलुज क्लब में फूलों से होली खेलते हुए एक दूसरे का मुंह भी मीठा कराया। पंजाब राज्य उद्योग विकास निगम के चेयरमैन केके बावा ने सबको होली की बधाई दी। इस मौके पर डॉ.रोहित दत्ता, सतीश मल्होत्रा, एसके गुप्ता, अश्वनी अरोड़ा, जोगा सिंह, मेजर आईएस संधू, मेजर एचएस भिंडर, डीएस मल्होत्रा, महिंदर सिंह इरोज, भूषण ठुकराल, मुकेश सूद, मनिंदर बेदी, विनोद तलवाड़, अश्वनी शर्मा, टीएस थापर की खास मौजूदगी रही।