पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

अब अगली सुनवाई 20 मार्च को होगी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

लुधियाना| इस्सेवाल गैंगरेप मामले में जिला एडिशनल सेशन जज रश्मि शर्मा की अदालत में सुनवाई हुई। वीरवार को अदालत में इस केस की जांच अफसर डीएसपी हरकमल कौर की 16 पेज की गवाही दर्ज की गई। अदालत ने अब इस मामले में सुनवाई की अगली तारीख 20 मार्च तय की है। उस दिन आरोपियों के वकील जांच अफसर से क्रॉस एग्जामिनेशन (जिरह) करेंगे। काबिलेजिक्र है कि पिछले साल फरवरी के दौरान पीड़ित युवती ने थाना दाखा में केस दर्ज कराया था। इसमें उसने 10 आरोपियों की ओर से अपने साथ रेप किए जाने का आरोप लगाया था। पुलिस ने हाईटेक तरीके से जांच के दौरान छह आरोपियों को काबू कर इस मामले में नामजद किया था। इनमें से एक नाबालिग के खिलाफ भी बाद में अन्य आरोपियों के साथ ही मौजूदा अदालत में सुनवाई चल रही है। चार्ज लगने के बाद अब तक इस केस में दो डॉक्टरों पीड़िता, घटना वाले दिन उसके साथ मौजूद रहे उसके दोस्त की गवाहियां दर्ज हो चुकी हैं।
खबरें और भी हैं...