पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

अब जीपीआर सिस्टम से रेलवे के पेट्रोलमैन और कीमैन की लोकेशन की जाएगी ट्रेस

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

अपनी ड्यूटी के दौरान फरलो मारने वाले रेलवे के पेट्रोलमैन और कीमैन पर सख्ती शुरू हो गई है। फिरोजपुर डिवीजन ने पेट्रोलमैन और कीमैन को जीपीआर सिस्टम से अपडेट कर दिया है। इसकी सप्लाई फिरोजपुर डिवीजन के सभी स्टेशनों में भेज दी गई है और सख्ती से आदेश जारी किए गए हैं कि पेट्रोलमैन और कीमैन को अपनी ड्यूटी के दौरान जीपीआरएस ऑन रखा जाए। इसके जरिए स्टेशन के ऑफिस में पेट्रोलमैन और कीमैन की लोकेशन कंट्रोल रूम के साथ स्टेशन मास्टर को भी लगातार चेक करते रहेंगे। रेलवे अफसरों की ओर से फिलहाल 20 नए जीपीएस सिस्टम लुधियाना सप्लाई किए गए हैं। इन्हें सोमवार से कीमैन और पेट्रोलमैन को दिया जाएगा।

एमरजेंसी में बटन दबाते ही सूचना पहुंचेगी

पेट्रोलमैन और कीमैन को जारी किए गए जीपीएस सिस्टम में एक बटन लगा है। बटन दबाते ही रेलवे ऑफिस और स्टेशन मास्टर को तुरंत अलार्म दिखाई देखा। इसके साथ की पेट्रोलमैन और कीमैन की लोकेशन भी पहुंच जाएगी। अलार्म मिलते ही रेलवे अफसर पेट्रोलमैन और कीमैन से संपर्क कर उससे मौके की स्थिति का पता करेंगे। जरूरत पड़ने पर संबंधित विभाग के अधिकारियों को मौके पर भेज समस्या का समाधान किया जाएगा।

खबरें और भी हैं...