पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

कबड्डी कप करवाने पर मिली धमकियां एनआरआई ने डीसी, सीपी को दी शिकायत

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

लुधियाना| गांव दुले से संबंधित एनआरआई रणजीत सिंह दुले नेे गांव में 13 मार्च को लोधी कप करवाने को लेकर धमकियां देने का आरोप लगाया है। उन्होंने इस संबंध डीसी और सीपी को अपनी शिकायत दर्ज करवाई है। उन्होंने बताया िक टूर्नामेंट कराने संबंधी तैयारियां भी मुकम्मल कर ली गई थी। गौर हो कि रणजीत सिंह एनआरई हैं। उन्होंने गांववासियों के साथ मिलकर 13 मार्च को दुले गांव में स्थित जत्थेदार संतोख सिंह मृर्गिंद स्पोर्ट्स स्टेडियम में उक्त टूर्नामेंट करवाना था, जिस संबंधी उन्होंने सभी जगह दरखास्त दी। लेकिन बावजूद इसके उन्हें अब तक परमिशन नहीं मिली है। उन्होंने जानकारी दी कि उन्होंने एसएसपी, थाना एनआरआई में आलमगीर के वसनीक के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है। जिसके मुताबिक वह उन्हें टूर्नामेंट ना करवाने के लिए डरा धमका रहा है और जान से मारने की धमकी दे रहा है। उनका कहना है कि आलमगीर में भी 13 मार्च को ही कबड्डी का कोई ओर टूर्नामेंट करवाया जा रहा है और उन्हें उक्त आयोजकों के साथ मिलकर दूसरे टूर्नामेंट को करवाने के लिए कहा जा रहा है। उन्होंने कहा कि पूरा गांव उनके साथ है, लेकिन बावजूद इसके उन्हें परमिशन नहीं दी गई। उनके मुताबिक इससे पहले भी उन्होंने पिछले वर्ष परमगिल यादगारी कबड्डी कप करवाया था, टूर्नामेंट में कुल 8 टीमों ने हिस्सा लेना था।
खबरें और भी हैं...