पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

नामांकन रद्द करने के खिलाफ फूंका एनआरएमयू ने पुतला

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

लुधियाना| रेलवे के सोसाइटी चुनावों को लेकर नामांकन रद्द होने से विरोध प्रदर्शन किया गया। इसमें एनआरएमयू ने एनजेडआरई सीटीसी सोसाइटी में चल रहे घपले-घोटालों के खिलाफ रोष मार्च निकाला। इसमें सैकड़ों की तादाद में कर्मचारी डीजल शेड, इलेक्ट्रिक शेड और लोको शेड होकर सोसाइटी कार्यालय के सामने पहुंचे। सदस्यों ने नारेबाजी कर चेयरमैन एनजेडआरई सोसाइटी का पुतला फूंका गया।

प्रदर्शन के दौरान सदस्यों ने बताया कि 30 मार्च को होने वाले सोसाइटी में डेलीगेट पद के लिए चुनाव होंगे। इसमें फिरोजपुर मंडल के यूआरएमयू की ओर से संबधित उम्मीदवारों के अधिकांश नामांकन साजिश के तहत रद्द कर दिए गए। इसके चलते रेल मुलाजिमों में रोष देखने को मिला। इस प्रदर्शन में डिवीजन वर्किंग प्रेसिडेंट अश्वनी कुमार, कालीचरण शर्मा, जागृति कुमार, पंकज मोहन शर्मा, सरोज कुमार, विक्रम शर्मा, जगदीश कुमार, हरि नारायण, परवार सिंह, फिरोज आलम अंसारी मौजूद रहे।
खबरें और भी हैं...