पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

यज्ञ में आहुति डालना प्रभु को पाने जैसा : योगी सत्यानाथ

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

पक्खोवाल रोड स्थित मां बगलामुखी धाम में वीरवार को महंत योगी सत्यानाथ महाराज के पावन सान्निध्य में व्यापारिक रिद्धि-सिद्धि यज्ञ का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम मां बगुलामुखी जी के भक्तों ने मां भगवती जी का आशीर्वाद लेकर यज्ञ में आहुतियां डाली। महाराज श्री जी के सानिध्य में आयोजित यज्ञ के दौरान विधिउ मंत्रोच्चारण के बीच सबके सुख व समृद्धि की मंगलमय कामना मांगी गई। सत्संग सभा में संगत को संबोधित करते महंत योगी सत्यानाथ महाराज ने यज्ञ की परिभाषा से अवगत कराते हुए कहा कि यज्ञ में आहुति डालना प्रभु को पाने जैसा। मां बगलामुखी में आना ही दुख क्लेश निवारण को हटाने जैसा है। जो व्यक्ति सच्चे मन से मां बगलामुखी धाम में आकर मां भगवती का आशीर्वाद लेता है, उसके दुख दर्द, कष्ट क्लेश अपने आप ही दूर हो जाते हैं। इसलिए यज्ञ में आएंं अपने लिए और दूसरों के लिए सुख-समृद्धि की मंगलमय कामना करें। यही इस यज्ञ का आधार है। धाम के मुख्य सेवक प्रवीण चौधरी ने कहा कि दूर-दराज से भारी संख्या में भक्त यज्ञ में पहुंच कर आहुतियां डाल रहे हैं। यज्ञ को लेकर मां के भक्तों में संख्या निरंतर बढ़ती जा रही है। यज्ञ की महानता ही है कि इस बार 205 घंटे के अखंड महायज्ञ में लाखों की तादाद में भक्तों ने यज्ञ में शामिल होकर आहुतियां डालीं। आने वाले समय में श्रद्धालुओं के लिए बसों की विशेष व्यवस्था की जाएगी, ताकि भक्त आसानी से मां के दर्शन कर सकें।

समागम में ये रहे मौजूद

इस अवसर पर सेवक सुनील महाजन, जितेंद्र सूद, रमन घई, अमित मखीजा, सुनील गेरा, पुरुषोत्तम चौधरी, मनजीत स्वामी, कृष्ण ठाकुर, सुनील हांडा, डूंगर सिंह, विक्रम सिंह, हुकम सिंह, राजेंद्र साही, सुधीर महाजन, योगेश सिंगला, सुनील हांडा, गौरव कालिया, राहुल द्विवेदी, सुनील पासी, राकेश पासी, हरेंद्र साही, रविंदर वालिया, गौतम सचदेवा, नीलेश मुंदारा, राज सोलंकी, नरेंद्र महाजन, आदित्य गुप्ता, अरुण चांदना, हरमोहन मल्होत्रा, रोहित शर्मा, नितिन शर्मा, सतविंदर ठाकुर, संदीप सूद, जतिन सूद, नितेश सूद, सोमनाथ शर्मा, नरेश शर्मा, रवि कुमार, तेजेंद्र मिगलानी, वेद लुथरा, समीर भक्कू, विशाल खत्री, आशुतोष गुप्ता, तुषार बांसल, कर्ण शर्मा, वरुण शर्मा, रमेंद्र गंगी, रमन शर्मा, वरिन्द्र गुप्ता आदि विशेष तौर पर उपस्थित रहे।

खबरें और भी हैं...