राशन दिलाने का झांसा दे पैसे ले भर रहे थे फाॅर्म, दो गिरफ्तार
लोगों को सरकार की तरफ से राशन दिलाने का झांसा देकर पैसे लेकर फार्म भरने वाले दो दोस्तों को फूड सप्लाई विभाग ने काबू कर लिया। इसके बाद उन्हें पुलिस ने काबू कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों से 80 फार्म भी बरामद किए हैं। थाना शिमलापुरी पुलिस ने फुड एंड सप्लाई विभाग के निरीक्षण अफसर अजय कुमार कुमार की शिकायत पर गिल कॉलोनी के गुरसेवक सिंह व उसके एक नाबालिग दोस्त को गिरफ्तार किया है। एएसआई बलकरन सिंह ने बताया कि शिकायतकर्ता अजय कुमार वेस्ट एरिया के फूड सप्लाई अफसर है। उन्हें सूचना मिली थी कि उक्त आरोपी लोगों को नीले कार्ड बनवाकर सरकार की तरफ से मिलने वाला फ्री राशन
दिलाने का झांसा देकर उनसे फार्म भरवा रहे हैं।
पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपी आपस में दोस्त है। गुरसेवक की उम्र 19 साल तो दूसरा आरोपी युवक नाबालिग है। दोनों ने स्कूटर रखा हुआ था। वह लोगों को नीले कार्ड भरवाने और फिर सरकार से राशन दिलाने का झांसा देते थे। जिसकी एवज में वह लोगों के घरों में जाकर फार्म भरकर पैसे ले लेते थे। आरोपी घूम फिरकर फार्म भरते थे। वह एक फार्म के 50 से 100 रुपए लेते थे। पुलिस पूछताछ के दौरान उन्होंने अब तक 100 से अधिक फार्म भर दिए है। आरोपियों ने बताया कि उनके पास खर्च के लिए पैसे नहीं होते थे। जिसके चलते उन्होंने फार्म भरकर पैसा कमाने की सोची। वह छह महीने पहले भी कई लोगों के फार्म भर चूके है। लेकिन फिर कुछ समय काम बंद करके दोबारा से शुरू कर दिया।