किडनी रोग से दस में से एक बालिग प्रभावित
लुधियाना| फोर्टिस अस्पताल के ओपीडी ब्लॉक में जागरुकता लेक्चर कराया गया। इसमें नेफ्रोलॉजी विभाग के डायरेक्टर डॉ. नवदीप सिंह खैरा और किडनी ट्रांसप्लांट सर्जन डॉ. जेएस छाबड़ा, किडनी ट्रांसप्लांट सर्जन डॉ. आशीष जिंदल ने लोगों को जागरूक किया। माहिरों ने बताया कि क्रोनिक किडनी डिजीज (सीकेडी) दुनियाभर में तेजी से पैर पसार रहा है। अनुमान के अनुसार 10 में से एक बालिग क्रोनिक किडनी डिजीज से प्रभावित होता है। यह बीमारी बचपन से लेकर बुढ़ापे तक किसी भी उम्र में हो सकती है। डॉ. खैरा ने कहा कि इस दिन को मनाने का मकसद लोगों को किडनी की बीमारी, इससे होने वाली समस्या और इलाज के बारे में जागरूक करना है। डॉ. छाबड़ा ने कहा कि अस्पताल में हर साल किडनी फेल्योर के सैकड़ों मरीज इलाज के लिए आते हैं।