पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

पीजी में रहने वालों की होगी ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

भ ास्कर में मुद्दा उठाने के बाद विभाग ने लिया एक्शन

लुधियाना। शहर के कई लोग इल्लीगल तरीके से पीजी चला रहे हैं और उसमें रहने वाले लोगों की भी वेरीफिकेशन नहीं होती। इसके चलते पुलिस विभाग की ओर से इसे गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई शुरू की जा रही है। पुलिस की ओर से एक एप तैयार किया जा रहा है। इस एप के जरिए अब पीजी में रूम लेने वाले लोगों की ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन होगी। जबकि वहीं से उनकी पुलिस वेरीफिकेशन भी करवाई जा सकेगी। उक्त एप को अप्रैल तक तैयार कर लिया जाएगा। इसके बाद इसे कुछ पीजी प्रबंधकों को देकर ट्रायल लिया जाएगा। ट्रायल पास होने पर इसे डेवलप किया जाएगा। जानकारी के अनुसार इल्लीगल तरीके से शहर में घरों और कोठियों में पीजी चल रहे हैं। जबकि कुछ पीजी प्रबंधकों की ओर से किराएदार का कोई दस्तावेज और वेरीफिकेशन करवाए बिना काम किया जा रहा है। जबकि इसी का फायदा उठाकर अपराधी किराए के कमरों में छिपकर रहते हैं। दैनिक भास्कर की ओर से इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाते हुए प्रकाशित किया गया था। जिस पर पुलिस द्वारा इस पर एक्शन लेने के लिए एप तैयार की जा रही है। जबकि अनरजिस्टर्ड पीजी को भी लीगल कराया जाएगा। एडीसीपी दीपक पारीक ने बताया , एक एप तैयार की जा रही है। जिसमें कस्टमर की पूरी डिटेल दी जाएगी। इसे होटलों और पीजी में रुकने वालों की प्रबंधकों द्वारा वेरीफिकेशन कराई जाएगी।


24 फरवरी**
खबरें और भी हैं...