पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

नैचुरल के बाहर फिर से काउंटर लगा किया कब्जा, जाम लगा तो कार्रवाई कर सामान जब्त

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

लुधियाना| दंडी स्वामी चौक के पास स्थित नैचुरल के मालिक पर इंक्रोचमेंट और ट्रैफिक जाम लगने के कारण पुलिस ने गत दिनों एफआईआर दर्ज की। इसके बावजूद दुकान मालिक फिर से दुकान के बाहर इंक्रोचमेंट कर काउंटर लगा खाने-पीने का सामान बेचना शुरू कर दिया। इससे वहां पर फिर से जाम लगने लगा। इसकी शिकायत पुलिस के पास पहुंची तो पुलिस-निगम ने जॉइंट कार्रवाई कर दुकान के बाहर रखे सभी काउंटर जब्त कर लिए और इसका चालान जारी काटने को कहा। इसकी पुष्टि तहबाजारी शाखा के सुपरिंटेंडेंट गुरचरण सिंह ने की। उन्होंने बताया कि पुलिस को भी एफआईआर दर्ज करने के लिए सोमवार को लिखा जाएगा। उधर, एसीपी ट्रैफिक गुरदेव सिंह ने भी स्पष्ट किया कि इंक्रोचमेंट करने वालों पर हर हाल में कार्रवाई होगी।
खबरें और भी हैं...