पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

राजगढ़ एस्टेट के मालिक ने किया इंडस वर्ल्ड स्कूल का अधिग्रहण

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

लुधियाना| राजगढ़ एस्टेट में स्थित इंडस वर्ल्ड स्कूल का अधिग्रहण राजगढ़ एस्टेट के मालिक दविंदर भसीन द्वारा किया गया है। इस अधिग्रहण के साथ ही स्कूल के प्रबंधन और चलाने का मुकम्मल नियंत्रण भसीन द्वारा ले लिया गया है। पिछले कुछ महीनों में स्कूल के प्रबंधन और स्कूल के भविष्य, इसके छात्रों और कर्मचारियों के संबंध में बहुत सारी अफवाहें व भ्रम फैल रहे थे। राजगढ़ एस्टेट के एमडी दविंदर भसीन ने कहा कि अफवाहों व भ्रम की स्थिति आखिरकार अब समाप्त हो गई है। भसीन ने कहा कि वे स्कूल में बेहतर शिक्षा व उच्च श्रेणी की सुविधाएं प्रदान करने के लिए वचनबद्ध हैं। स्कूल प्रिंसिपल शालू शर्मा ने भी इस फैसले का पूरे दिल से स्वागत किया है और कहा कि वे पेरेंट्स और सहयोगियों की मदद से स्कूल को सर्वश्रेष्ठ संस्थान बनाने के लिए तत्पर हैं।
खबरें और भी हैं...