पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

महिलाओं पर हो रहे अत्याचारों को पेंटिंग के जरिए दर्शाया

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

लुधियाना| नवचेतना बाल भलाई कमेटी की ओर से बाल अधिकारों तथा महिलाओं के हक संबंधी लगातार प्रयास किए जा रहे है। इंटरनेशनल वुमन डे को समर्पित पेंटिंग प्रधान सुखधीर सिंह सेखों और सचिव सुरिंदर सिंह कंग की अगुवाई में रिलीज की गई। आर्टिस्ट अमर सिंह द्वारा बनाई गई इस पेंटिंग में आज के समय में महिलाओं पर हो रहे अत्याचारों को दर्शा कर लोगो के मनों को झकझोरने की कोशिश की गई है कमेटी के प्रधान सुखधीर सिंह सेखों ने बताया कि आज के आधुनिक युग में औरत चाहे वर्किंग है या हाउस वाइफ, वह किसी न किसी प्रकार से शोषण का शिकार हो रही है। जैसे कि पेंटिंग में दर्शाया गया है रेप, सेक्सच्युल हरासमेंट, भ्रूण हत्या, दहेज, घरेलू हिंसा आदि। कमेटी के सचिव सुरिंदर सिंह कंग तथा कैप्टन वीके स्याल ने लोगो को अपील की कि हमें साल के 365 दिन वुमन डे को अपने मन में रख कर औरत का सत्कार करना चाहिए।
खबरें और भी हैं...