पनबस कॉन्ट्रेक्ट मुलाजिमों ने दी हड़ताल की चेतावनी
लुधियाना| पनबस कॉन्ट्रेक्टर वर्कर्स यूनियन ने मुलाजिमों को पक्का करने की मांग उठाई है। यूनियन नेताओं ने चेतावनी दी कि अगर उनकी मांगें नहीं मानी गई तो बसों का चक्का जाम कर किया जाएगा। यूनियन नेताओं ने बताया कि 13 मार्च को ट्रांसपोर्ट सेक्रेटरी के साथ उनकी मीटिंग है। इसमें कोई हल नहीं हुआ तो यूनियन की तरफ से संघर्ष को बिगुल बजा दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि यूनियन ने संघर्ष के लिए पूरी तैयारी कर ली है। 16 मार्च को सरकार के पुतले फूंके जाएंगे। इसके बाद अलग-अलग तारीख को गेट रैलियों की जाएगी। 15 से 17 अप्रैल तक पूरी तरह हड़ताल की जाएगी। इसके बावजूद भी उनकी मांगें न मानी तो संघर्ष को तेज किया जाएगा। इसके लिए सीधे तौर पर सरकार जिम्मेदार होगी।