सीएमसीएच के पैथोलॉजी विभाग को लेटेस्ट टेक्नीक के मिले माइक्रोस्कोप
लुधियाना| क्रिश्चियन मेडिकल कॉलेज व हॉस्पिटल के पैथोलॉजी विभाग में नए माइक्रोस्कोप लाए गए। एचडी कैमरा और एलईडी प्रोजेक्शन लाइट के साथ बाइनोकुलर माइक्रोस्कोप और ट्राइनोक्यूलर माइक्रोस्कोप को सीएमसी प्रबंधन और दीवान फाउंडेशन के सहयोग से लाया गया। प्रोग्राम में मुख्य मेहमान प्रसिद्ध सर्जन डॉ.सीरिश चंद्र रहे। उन्होंने मेडिकल एजुकेशन को प्रोत्साहित करने के लिए इस पहल की सराहना की। सीएमसीएच के डायरेक्टर डॉ. विलियम भट्टी भी मौजूद रहे। प्रिंसिपल डॉ. जयराज डी पांडियन ने कहा कि एमसीआई की गाइडलाइंस के मुताबिक उच्च कोटी की शिक्षा अंडरग्रेजुएट स्टूडेंट्स को देने के लिए ये अहम कदम है। पैथोलॉजी विभाग की हेड डॉ.रोमा ने सीएमसीएच प्रबंधन और दीवान फाउंडेशन का धन्यवाद किया। इस मौके पर मेडिकल सुपरिंटेंडेंट डॉ. अनिल लूथर, जनरल सुपरिंटेंडेंट सजीथ कुमार, वाइस प्रिंसिपल डॉ. अभिलाषा, फैकल्टी और स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।