पीएयू बोर्ड मैनेजमेंट मेंबर डॉ. बराड़ का निधन
लुधियाना| पीएयू के पूर्व स्टूडेंट, पीएयू बोर्ड मैनेजमेंट के सदस्य और इंटरनेशनल राइस रिसर्च इंस्टीट्यूट (आईआरआरआई) फिलिपींस के प्लांट ब्रीडिंग, जेनेटिक्स और बायोटेक्नोलॉजी डिविजन के पूर्व हेड डॉ. दर्शन सिंह बराड़ का निधन हो गया। डॉ. बराड़ पीएयू के स्कूल अॉफ एग्रीकल्चरल बायोटेक्नोलॉजी में एडजंक्ट प्रोफेसर के तौर पर अपनी सेवाएं दे रहे थे। वाइस चांसलर डॉ. बलदेव सिंह ढिल्लों ने कहा कि डॉ. बराड़ ने मेंटर और फैलो के तौर पर कई जिंदगियां रोशन कीं।