पायल 86.29% अंक लेकर यूनिवर्सिटी में थर्ड
एमकॉम सेमेस्टर-1
लुधियाना| एमकॉम सेमेस्टर-1 में कमला लोहटिया सनातन धर्म कॉलेज के स्टूडेंट्स ने शानदार प्रदर्शन किया। पायल गुप्ता ने 86.29% अंक लेकर पंजाब यूनिवर्सिटी में तीसरा, हरदीप सिंह ने 83.43% अंकों के साथ कॉलेज में दूसरा और काजल अरोड़ा ने 79.29% अंक लेकर कॉलेज में तीसरा स्थान हासिल किया। प्रिंसिपल डॉ. मुकेश कुमार महाजन ने कहा कि शैक्षिक उपलब्धियां स्टूडेंट्स के लिए उज्जवल भविष्य के निर्माण का रास्ता तय करती हैं।