पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

पुलिस डायरी रखनी होगी जरूरी, वॉट्सएप ग्रुप में रोज शेयर करेंगे फोटो

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शिफ्ट चेंज होते ही बताएंगे, किस चौक में कितने मुलाजिम और कितनी डिटेल की नोट


शहर में लगातार बढ़ रहे क्राइम पर काबू पाने के लिए और पुलिस विभाग में डायरी सिस्टम को जरूरी बनाने के लिए पुलिस कमिश्नर राकेश अग्रवाल ने नया फरमान जारी किया है। इसमें सभी मुलाजिमों को डायरी मेंटेन कर रोज की रिपोर्ट वॉट्सएप ग्रुप में शेयर करने की बात कही है।

वहीं, उन्हें दिन और रात के नाकों की डिटेल भी बताने की हिदायत दी है। पुलिस अधिकारियों की ओर से थानों और पीसीआर, जोकि दिन-रात में नाकाबंदी कर गश्त करती है। मगर कुछ तो ड्यूटी के दौरान गायब भी हो जाते हैं। ऐसे मुलाजिमों पर सख्ती करने के लिए इस सिस्टम को लागू किया जा रहा है, ताकि
बढ़ रहे क्राइम को कंट्रोल किया जा सके।

अफसर कभी भी चेक कर सकते हैं डायरी

मुलाजिमों को सख्ती से निर्देश दिए हैं कि वो दिन-रात जहां भी चेकिंग और नाका लगा रहे हैं, वहां की तस्वीर को वाट्एसएप पर शेयर करें। इसके अलावा नाके पर कितनी गाड़ियां रोकी, उनकी जो डिटेल डायरी में नोट की, उसकी तस्वीर भी डालेंगे, ताकि पता चले कि कब से कब तक ड्यूटी चली और इस दौरान कितनों को रोका। इसके अलावा अधिकारी भी इस डायरी को कभी भी बुलाकर चेक कर सकते हैं।
खबरें और भी हैं...