पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

राहों रोड के ‘ज’ अक्षर वाले गैंगस्टर पर पुलिस की नजर

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

गिल रोड पर 30 किलो सोना लूट के मामले में ओक्कू(आर्गेनाइजड क्राइम कंट्रोल युनिट) और लुधियाना पुलिस के कंबाइंड आॅपरेशन में पकड़े गए गैंगस्टर गगनदीप सिंह उर्फ जज को चंडीगढ़ में पेश कर पुलिस ने 7 दिन के रिमांड पर लिया है। वहीं, अब पुलिस की नजर उसे पनाह देने वाले ‘ज’ अक्षर के गैंगस्टर पर है। हालांकि पुलिस उसकी मैपिंग करने में जुटी है। लेकिन कोई बड़ा क्लू हाथ नहीं लग पाया है। शुक्रवार को ओक्कू की टीम ने जज को अदालत में पेश किया और उन्हें जयपाल की गिरफ्तारी और लूट करने वाले बाकी के गैंगस्टरों का पता करने की दलील पर रिमांड मिला। वहीं, ओक्कू और लोकल पुलिस की टीम ने उससे पूछताछ की है। जिसमें उसने लुधियाना के गैंगस्टर का नाम लिया है। लेकिन अधिकारी इसमें कोई पुष्टि नहीं कर रहे। सीपी राकेश अग्रवाल ने कहा कि सभी गैंगस्टरों पर विभाग की नजर है। जल्द इसमें बड़ा खुलासा किया जाएगा।

लूट के बजाय चोरी की गाड़ियों का इस्तेमाल


सूत्रों के मुताबिक आरोपी गगनदीप ने पुलिस को बताया है कि पिछले दो सालों से उनके गैंग ने गाड़ियां लूटकर वारदातें करना छोड़ दिया है। अब वो अलग-अलग शहरों से गाड़ी चोरी करते थे, जिसके बाद उस पर फेक नंबर लगाकर वारदात कर देते हैं। वहीं पुलिस चोरी हुई गाड़ी को लाइटली लेती है और उसका ज्यादा हंगामा भी नहीं होता।

ये है मामला: 17 फरवरी को गिल रोड पर इंडिया इनफोलाइन फाइनेंस लिमिटेड से कार सवार बदमाशों ने 30 किलो सोना लूट लिया था। पुलिस ने 7 मार्च को फिरोजपुर में रेड कर तीन दर्जन संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया था। इन्हीं लोगों से पूछताछ के आधार पर चंडीगढ़ से गगन को काबू कर लिया गया।


गैंगस्टर की मैपिंग : पता चला कि सोना लूट के बाद गैंगस्टर जयपाल राहों रोड के एक अन्य गैंगस्टर के पास दो रुका रहा। तब उसके पास कई हथियार थे। जब तक पुलिस उनके पास पहुंचती, तब तक वो फरार हो चुका था। फिलहाल पुलिस उक्त गैंगस्टर के बारे में सबूत इकट्ठा कर रही है, ताकि उसे पकड़कर जयपाल का पता लगा सके।


गगन का सात दिन का रिमांड मिला है। उसके साथियों की तलाश में रेड की जा रही है। -कुंवर विजय प्रताप, आईजी (ओक्कू)

गगनदीप 7 दिन के रिमांड पर, जयपाल को दो दिन तक दी थी पनाह, असलहा भी वहीं रखा
खबरें और भी हैं...