अहमदगढ़ में पुलिस ने शक्ति एप के बारे में जानकारी देनी की शुरू

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
क्राइम रिपोर्टर|लुधियाना/अहमदगढ़

पुलिस ने महिलाओं की सुरक्षा के लिए शक्ति एप की जानकारी देने की मुहिम शुरू कर दी है। डीएसपी अमरगढ़ पलविन्दर सिंह चीमा की अगुवाई में अलग-अलग टीमें स्कूलोें और सार्वजनिक जगहों पर महिलाओं को शाक्ति के बारे में जानकारी दे रही हैं। इसमें कई समाजसेवीं संगठन भी आगे आकर सहयोग कर रही हैं। सिटी पुलिस स्टेशन के सांझ केंद्र के इंचार्ज शमशेर सिंह ने बताया कि पहली वर्कशाॅप महात्मा गांधी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में लगाई गई। इस दौरान प्रिंसिपल विनय गोयल का नेतृत्व वाले स्टाफ और सीनियर क्लासों की छात्राएं को शक्ति एप डाउनलोड कर रजिस्ट्रेशन करने के तरीके बताए गए। और एप को कैसे इस्तेमाल करना है इसकी भी जानकारी दी गई। शमशेर सिंह ने बताया कि यह एप खासकर महिलाअों और लड़कियों की सुरक्षा के लिए बनाई गई है।