पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

डीएमसी में वर्ल्ड किडनी डे पर कराया कार्यक्रम

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

लुधियाना| डीएमसी के यूरोलॉजी, नेफ्रोलॉजी और ट्रांसप्लांट के विभागों ने विश्व किडनी दिवस के मौके पर कार्यक्रम करवाया। किडनी हेल्थ फॉर एव्रीवन बचाव से लेकर पता चलाने से न्यायसंगत तरीके से सभी को बराबर की देखभाल विषय पर चर्चा की गई। इस मौके पर नेफ्रोलॉजी और यूरोलॉजी विभाग के फैकल्टी सदस्यों ने किडनी की बीमारियों और एहतियाती उपायों से लोगों को किडनी को सुरक्षित और स्वस्थ रखने के लिए जागरूक किया। डॉ. विकास मक्कड़, डॉ. प्रीत मोहिंदर सोहल, डॉ. सुमन सेठी और डॉ. सिमरन कौर ने सभा को संबोधित किया। माहिरों ने कहा कि किडनी की बीमारी एक गैर-संचारी रोग (एनसीडी) है। वर्तमान में दुनियाभर में लगभग 850 मिलियन लोगों को प्रभावित करता है। मेडिकल सुपरिंटेंडेंट डॉ. हरदीप चहल और डॉ. संदीप शर्मा भी मौजूद रहे।
खबरें और भी हैं...