पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करें
लुधियाना. फिरोजपुर रोड स्थित पीएयू गेट नंबर 2 के सामने लाजुली स्पा में स्पा व मसाज की आढ़ में जिस्मफरोशी का धंधा किया जा रहा था। पुलिस ने रेड करके 5 महिलाओं, 3 ग्राहकों और एक दलाल को गिरफ्तार किया है। लेकिन दोनों मालिक मौके से फरार हो गए।
थाना डिवीजन नंबर पांच की पुलिस ने गुड़गांव के रहने वाले मुनीश शर्मा, तपिश दास, गुरदेव नगर के रणजीत कुमार, विशाल नगर के अजीत कुमार, पीटर रोशन लिपचा, दुगरी के सलभ, सुखदेव नगर के गौरव अग्रवाल, राजगुरु नगर की जुवेदा, गुड़गांव की छन्नों बेगम, इंद्रापुरी की संगीता यादव और सुखदेव नगर की मोनिका लैथरीना, प. बंगाल की पिंकू जाना के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने 9 आरोपियों को अदालत में पेश करके जेल भेज दिया है। जबकि फरार आरोपी मालिक तपिश दास और मुनीष की तलाश की जा रही है।
इंस्पेक्टर पवन कुमार ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि उक्त आरोपी तपिश दास और मुनीष शर्मा की ओर से पीएयू गेट नंबर दो के सामने रोड की दूसरी तरफ बनी बिल्डिंग में लाजुली स्पा के नाम से स्पा सैंटर चलाया जा रहा है। जिसमें मसाज व स्पा करने के बहाने लड़कियों को ग्राहकों के आगे पेश कर जिस्मफरोशी का धंधा किया जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस की टीम द्वारा रेड की गई। जिसके चलते आरोपियों को रंगे हाथों पकड़ लिया गया।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.