कब्ज़े हटाने के विरोध में कौंसिल दफ्तर के सामने प्रदर्शन
मुल्लांपुर दाखा| शहर के दुकानदारों और रेहड़ी फड़ी वालों दवारा किए गए नाजायज कब्जे हटाने को लेकर नगर कौंसिल कार्यालय के कर्मचारियों के बीच चले आ रहे छत्तीस के आंकड़े के कारण शुक्रवार को दुकानदार अपनी दुकाने बंद कर नारेबाज़ी करते हुए नगर कौंसिल कार्यलय के समक्ष जा पहुंचे। जहां नगर कौंसिल आधिकारियों और कर्मचारियों ने कोई सुनवाई न होने के कारण वह मुख्य चौक में अपना प्रदर्शन करने लगे। अचानक वहां से निकल रहे हलका इंचार्ज संदीप सिंह संधू ने गाड़ी रोक कर प्रर्दशनकारी दुकानदारों का सारा पक्ष जानने उपरांत उन्होंने नगर कौंसिल आधिकारियों को उठाया सामान और वसूले जुर्माने वापिस करने के लिए कहा, तो आधिकारियों ने समान वापिस देना तो मान लिया, लेकिन वसूले जुर्माने वापिस करने से यह कहकर इंकार कर दिया कि वह रसीदे काटकर राशि जमा करवा चुके हैं। बाद में कार्य साधक अफ़सर परमिंदर सिंह ने कहा कि यदि 26 मार्च के बाद किसी भी दुकानदार और रेहड़ी फड़ी वाले का सामान पाँच फुट से बाहर पाया गया तो फिर कारवाई करके सामान ज़ब्त करने के अलावा जुर्माना भी वसूल किया जाएगा।